सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Server down at Delhi airport, massive crowd

दिल्ली एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन, लगी भयंकर भीड़

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Fri, 07 Nov 2025 12:29 PM IST
Server down at Delhi airport, massive crowd
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस गड़बड़ी के कारण सुबह 9 बजे तक उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं और 100 से अधिक फ्लाइट्स या तो देरी से चलीं या रनवे पर पार्क होकर क्लियरेंस का इंतजार करती रहीं। उत्तर भारत के कई हवाई मार्गों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम विमान की टेकऑफ और लैंडिंग को नियंत्रित करना होता है। आमतौर पर यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर और डिजिटल सिस्टम के जरिए चलती है, लेकिन सर्वर डाउन होने के बाद अचानक पूरा सिस्टम मैन्युअल मोड में चला गया। ऐसे में हर विमान को उड़ान भरने या उतरने की अनुमति एक-एक कर हाथ से प्रक्रिया के जरिए दी जा रही है। इससे संचालन की गति काफी धीमी हो गई और हवाईअड्डे पर भीड़ बढ़ती चली गई।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने सुबह 8:34 बजे आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि “ATC सिस्टम में तकनीकी समस्या आई है। सभी संबंधित टीमें इस समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हैं।” हालांकि समस्या कब तक सुलझ जाएगी, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक समय सीमा नहीं बताई गई है।

दूसरी ओर, एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इंडिगो ने कहा कि यह समस्या दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में उड़ानों को प्रभावित कर रही है। “हम समझते हैं कि लंबा इंतजार परेशान कर सकता है, लेकिन हमारी ग्राउंड टीम और क्रू आपकी सहायता में पूरी तरह जुटी हुई है,” एयरलाइन ने अपने बयान में लिखा।

एयर इंडिया ने भी एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि यह परिस्थिति उनके नियंत्रण से बाहर है। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं और जरूरत पड़ने पर भोजन, पानी और सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

हवाईअड्डे पर यात्रियों की स्थिति भी असहज होती नजर आई। कई यात्री रातभर की उड़ानों से आए हुए थे और सुबह कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में थे, लेकिन देरी के कारण उन्हें घंटों टर्मिनल के भीतर बैठकर इंतजार करना पड़ा। जानकारी न मिलने के कारण कई लोग परेशान भी दिखे।

हालांकि, ATC अधिकारियों का कहना है कि मैन्युअल संचालन प्रक्रिया सुरक्षित होती है और उड़ानों की संख्या भले कम हो जाए, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाता। सिस्टम को रीस्टोर करने का काम जारी है और उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

फिलहाल यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाईअड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Vande Mataram 150th Anniversary: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ जानिए कैसा रहा पूरा अब तक का सफर

07 Nov 2025

Weather Forecast 07 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

07 Nov 2025

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार के पहले चरण चुनाव में बंपर वोटिंग तेजस्वी हुए खुश, NDA की बढ़ी टेंशन

07 Nov 2025

Mumbai Train Accident: सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन हादसे में दो की मौत, तीन घायल

07 Nov 2025

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार चुनाव में झड़प-अवैध हथियार बारामदगी पटना ADG ने दी बड़ी जानकारी!

07 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार में हुई इस बार बंपर वोटिंग,सम्राट चौधरी ने किया चौंकाने वाला दावा!

07 Nov 2025

Bihar Election Phase 1 Voting: बीच सड़क पर भिड़े डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और RJD MLC अजय सिंह, हुई तीखी बहस

06 Nov 2025
विज्ञापन

MP Crime: लाखों के हवाला करोबार और क्रिप्टो करेंसी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

06 Nov 2025

कार खरीदने से पहले ज़रूर देखें ये वीडियो, जानिए कौन-से सेफ्टी फीचर्स हैं ज़रूरी

06 Nov 2025

'RJD के गुंडों की छाती पर बुलडोजर चलेगा', काफिले पर हमले के बाद भड़के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

06 Nov 2025

प्यार के खातिर रुखसार बनीं वंशिका,विशाल के संग मंदिर में लिए फेरे

06 Nov 2025

नीलेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार,एसपी बोले- जल्द होंगी और गिरफ्तारियां

06 Nov 2025

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पास प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर

06 Nov 2025

Bihar Election Phase 1 Voting: खेसारीलाल यादव ने राम मंदिर को लेकर दिया बयान, सरकार से पूछे सवाल

06 Nov 2025

PM Modi-Women Cricket team Meeting: हनुमान जी और जय श्री राम पर PM का सवाल, Deepti ने दिया ये जवाब

06 Nov 2025

UP Weather Update: Uttar Pradesh में बढ़ने लगी ठंड, IMD का Alert | Winters | Rain | UP Mausam

06 Nov 2025

Bihar Election Phase 1 Voting: वोट डालने के लिए सज-धजकर भैंस पर पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल

06 Nov 2025

Bihar Election 2025: मोकामा विधानसभा सीट पर मतदान के बाद कैसा है चुनावी माहौल ?

06 Nov 2025

NYC Mayor Election: मोदी विरोधी जोहरान ममदानी की जीत से भारत को फायदा, क्या झुकेंगे ट्रंप?

06 Nov 2025

Bihar Election Phase 1 Voting: Rahul Gandhi के दावे पर बोले Chirag Paswan? | Bihar Chunav 2025

06 Nov 2025

UP 10th-12th Board 2026: परीक्षा की डेट शीट आ गई, जानें पूरी शेड्यूल। Breaking News

06 Nov 2025

लखीसराय में विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पथराव

06 Nov 2025

Rahul Gandhi on Vote Chori: राहुल ने जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई उसका वीडियो देखिए

06 Nov 2025

PM Modi-Women Cricket team Meeting: सिंगल मदर्स को पीएम ने किया प्रणाम, रेणुका ठाकुर हुईं भावुक।

06 Nov 2025

H1b Visa: कनाडा के इस कदम से अमेरिका को लगेगी मिर्ची, H1B पर बड़ा एलान | Amar Ujala | Trump

06 Nov 2025

Election Breaking: बिहार में 9 बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान | Bihar Election2025

06 Nov 2025

Weather Forecast 06 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

06 Nov 2025

Bihar Election 2025: राहुल के 'वोट चोरी ' के आरोप पर, हरियाणा के सीएम ने दिया ये दो टूक जवाब!

06 Nov 2025

Bihar Election 2025: राहुल गांधी के 'वोट चोरी ' के आरोप पर भड़के चिराग, ECI ने दिया ये जवाब!

06 Nov 2025

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी ,पटना SP दीक्षा ने दी ये जानकारी

06 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed