सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Trump Demands Nobel Prize: US President is eager for Nobel Peace Prize, this is the reason.

Trump Demands Nobel Prize: US President को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए बेकरार हैं, ये है कारण।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sat, 23 Aug 2025 01:14 PM IST
Trump Demands Nobel Prize: US President is eager for Nobel Peace Prize, this is the reason.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए बेहद आतुर हैं. वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से किसी भी रूप में पीछे नहीं रहना चाहते हैं. वह ओबामा की ही तरह दो बार राष्ट्रपति तो बन गए हैं. अब उन्हीं की तरह नोबेल शांति पुरस्कार भी हासिल करना चाहते हैं. इसके लिए उनको पाकिस्तान और इजराइल जैसे देशों का साथ भी मिल गया है. यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने नॉर्वे के वित्त मंत्री को फोन कर भी नोबेल शांति पुरस्कार की मांग की है.आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इतने आतुर हैं? क्या है इसके मिलने की प्रक्रिया? दरअसल, अमेरिका के इतिहास में अब तक चार राष्ट्रपतियों को यह पुरस्कार मिल चुका है. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अलावा टी. रूजवेल्ट, वूड्रो विल्सन और जिमी कार्टर शामिल हैं. अब डोनाल्ड ट्रंप भी इनकी कैटेगरी में खड़े होना चाहते हैं. इसीलिए वह नोबेल पीस प्राइज पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इसके लिए पाकिस्तान और इजराइल जैसे देशों का साथ मिलने से ट्रंप की चाहत और भी बुलंद हो रही है.


वास्तव में डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुकाबला करते दिखाई दिए हैं. इसीलिए एक बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा की तरह दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए उन्होंने हर संभव कोशिश कर डाली. दोबारा राष्ट्रपति बन कर उन्होंने ओबामा की बराबरी भी कर ली और अब वह उन्हीं की तरह नोबेल पीस प्राइज भी पाना चाहते हैं. अमेरिकी यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रोफेसर गैरेट मार्टिन का कहना है कि 10 साल पहले राष्ट्रपति पद तक पहुंचने की अपनी महत्वाकांक्षा के साथ ही उन्होंने खुद को बराक ओबामा का प्रतिद्वंद्वी बना लिया, जिनको साल 2009 में नोबेल पीस प्राइज मिला था. भले ही ओबामा को मिला यह पुरस्कार विवाद का विषय बन गया था और उनके समर्थन के बजाय विरोध में अधिक आवाजें उठने लगी थीं, क्योंकि उस दौर में अमेरिका कई लड़ाइयों में शामिल रहा था. फिर भी ट्रंप को लगता है कि अगर ओबामा को नोबेल पीस प्राइज मिल सकता है, तो उनको तो 10 सेकंड में दे देना चाहिए.


अपने हित साधने के लिए अमेरिका के पिछलग्गू देश डोनाल्ड ट्रंप की इस चाहत को और भी बढ़ावा दे रहे हैं. खासकर पाकिस्तान, कंबोडिया और इजराइल स्वार्थ के चलते ट्रंप को महान बनाने में जुटे हैं. पाकिस्तान अपने आर्थिक हित साधने के लिए ट्रंप को इस पुरस्कार के योग्य बता रहा है. यहां तक कि पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ट्रंप से मुलाकात के बाद पाकिस्तान की सरकार ने उनको नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट कर दिया था.

पाकिस्तान का दावा था कि भारत-पाकिस्तान सैन्य झड़प के दौरान ट्रंप ने कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता की और एक बड़ा युद्ध टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार गाजा पर हमले कर रहे हैं, जिसके लिए हथियारों की आपूर्ति अमेरिका से हो रही है. इसीलिए वह भी ट्रंप को शांति दूत बनाने पर तुले हैं. कानून के इजराइली-अमेरिकी प्रोफेसर अनत एलॉन बेक ने भी ट्रंप को गाजा में बंधकों को छुड़ाने में अद्वितीय भूमिका निभाने के लिए नामित किया था. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज मिलना ही चाहिए, क्योंकि 20 जनवरी को सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने हर महीने औसतन एक शांति समझौता या युद्धविराम कराया है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि भारत के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को युद्ध विराम में बदलने में ट्रंप की अहम भूमिका रही.
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

PM Modi Bengal Visit: पश्चिम बंगाल की धरती से घुसपैठियों को पीएम मोदी की चेतावनी

23 Aug 2025

PM Modi Bengal Visit: बंगाल में ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम की हुंकार, लगे मोदी-मोदी के नारे

23 Aug 2025

PM Modi Bengal Visit: पीएम मोदी ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना

23 Aug 2025

अरविंद केजरीवाल का नाम लेकर अमित शाह ने बताया क्यों लाना पड़ा 130वां संविधान संशोधन विधेयक?

22 Aug 2025

Amit Shah On Sudershan Reddy: विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर अमित शाह का बड़ा हमला

22 Aug 2025
विज्ञापन

Weather Update Today: Delhi-NCR में हुई झमाझम बारिश, मौसम में बदलाव, IMD ने जारी किया Alert! Rain

22 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हुआ हंगामा

22 Aug 2025
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने याद दिलाया 2005 से पहले का लालू-राबड़ी दौर

22 Aug 2025

Supreme Court on Stray Dogs: नसबंदी और जुर्माना, कुत्तों पर कोर्ट में क्या-क्या हुआ

22 Aug 2025

Tej Pratap Yadav: पहले ट्वीट फिर बयान, किसने किया Tej Pratap को परेशान? | Amar Ujala | RJD | Bihar

22 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता हर विधानसभा में करेंगी जनसुनवाई, किया भावुक पोस्ट

22 Aug 2025

पीएम मोदी ने बताया कांग्रेस में किन नेताओं ने डरते हैं राहुल गांधी?

21 Aug 2025

GST Reforms: आम लोगों के लिए बड़ी खबर, ये चीजें होंगी महंगी, 12% और 28% वाला स्लैब कट

21 Aug 2025

लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक, इस बिल पर बवाल क्यों?

21 Aug 2025

India-Nepal Border Dispute: लिपुलेख दर्रा से भारत-चीन व्यापार पर नाराज हुआ नेपाल, MEA का जवाब।

21 Aug 2025

PIL in SC against ECI: राहुल गांधी के आरोपों की SIT जांच की मांग को लेकर PIL दाखिल की गई।

21 Aug 2025

Russia-Ukraine War: ट्रंप के सामने पुतिन ने शर्तें रखी हैं, US-Europe देंगे सुरक्षा गारंटी?

21 Aug 2025

B Sudarshan Reddy's Nomination: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पूर्व जज ने दाखिल किया नामंकन।

21 Aug 2025

Bangladesh को Bharat का जवाब, यूनुस सरकार के दावों का MEA ने किया खंडन | Amar Ujala |

21 Aug 2025

Rahul Gandhi On Dhankhar: पूर्व राष्ट्रपति पर बोलते हुए नेता विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

21 Aug 2025

BS Reddy: विपक्ष के उम्मीदवार रेड्डी आज करेंगे नामांकन, दिया ये बयान | Amar Ujala |

21 Aug 2025

S Jaishankar Russia Visit: सर्गेई लावरोव से मिलकर भारत-रूस बनाएंगे बड़ा प्लान,Trade Deal भी बढ़ेगी।

21 Aug 2025

130th Constitutional Amendment Bill: तेजस्वी यादव ने बिल पर कही क्या बात? Bihar Elections 2025

21 Aug 2025

Delhi School Bo^mb Threat: अब इन 6 स्कूलों को मिली ब*म से उड़ाने की धमकी | Breaking

21 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta पर हमला करने वाले Rajeshbhai की बढ़ी मुश्किलें,अब..? | Delhi CM Case

21 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश को लेकर बड़ा खुलासा

21 Aug 2025

Chhangur Baba Case: छांगुर के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा, जाली नोटों के कारोबार से जुड़े शागिर्द

21 Aug 2025

Agni 5 Missile Test: अग्नि-5 मिसाइल के सफल परिक्षण से दुश्मन के उड़ जाएंगे होश!

21 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को कौन सी सुरक्षा मिली है, दिल्ली सीएम पर कैसे हुआ हमला?

21 Aug 2025

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: 'मैं सदमे में थी...', हमले के बाद क्या बोलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता?

20 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed