Hindi News
›
Video
›
India News
›
Uttarkashi Cloudburst: Priyanka Gandhi said- similar incidents happened in Himachal Pradesh and Wayanad too
{"_id":"68933d3c167822c921099e93","slug":"uttarkashi-cloudburst-priyanka-gandhi-said-similar-incidents-happened-in-himachal-pradesh-and-wayanad-too-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Cloudburst: \"हिमाचल और वायनाड में भी ऐसी ही घटनाएं घटी\", उत्तरकाशी हादसे पर बोलीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uttarkashi Cloudburst: "हिमाचल और वायनाड में भी ऐसी ही घटनाएं घटी", उत्तरकाशी हादसे पर बोलीं प्रियंका गांधी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 06 Aug 2025 05:02 PM IST
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटा, जिससे खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया। पहाड़ से तेजी के साथ नीचे उतरा पानी अपने साथ होटल, घर और होमस्टे को बहा ले गया। धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। प्रसिद्ध कल्प मंदिर भी मलबे में बह गया है। इस हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। इस घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा दुख व्यक्त किया और इसे हिमाचल प्रदेश और वायनाड में हाल ही में हुई ऐसी ही त्रासदियों से जोड़ा।
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "यह बेहद दुखद है। हिमाचल प्रदेश और वायनाड में भी ऐसी ही घटनाएं घटी हैं। हमें रोकथाम के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाएं बार-बार न हों।"
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धराली के घटनास्थल पर पहुंचे जहां मंगलवार को बादल फटने और भूस्खलन से घरों और अन्य इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पहुंचकर धराली बाजार, हर्षिल और आसपास के इलाकों में बादल फटने से हुए नुकसान का निरीक्षण किया और प्रभावित धराली में स्थानीय लोगों और अन्य लोगों से मुलाकात भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।