सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Uttarkashi Cloudburst: Alert issued for heavy rain even today, rescue operations difficult due to bad weather.

Uttarkashi Cloudburst: आज भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 06 Aug 2025 08:55 AM IST
Uttarkashi Cloudburst: Alert issued for heavy rain even today, rescue operations difficult due to bad weather.
दो दिन की लगातार बारिश ने उत्तराखंड पर कहर बरपाया है। उधर कल बुधवार को भी भी बादलों से राहत के आसार कम हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, देहरादून हरिद्वार, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद रहेंगे।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में 11 अगस्त तक तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, छह अगस्त को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और नदी-नालों के पास रहने वाले ज्यादा सतर्क रहें।पहाड़ों और मैदान पर एक साथ हो रही मूसलधार बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को भी पार कर गया।

इससे गंगा घाट लोगों से खाली कराए गए। निचले इलाकों में ग्रामीणों को सतर्क किया गया। भारी बारिश की चेतावनी पर बुधवार को भी जनपद के समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।रविवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे जहां सोमवार को गंगा का जल स्तर चेतावनी रेखा के निशान के करीब पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के भी पार पहुंच गया। दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 293.30 मीटर दर्ज किया गया, जो गंगा के चेतावनी रेखा 293 मीटर से 30 सेंटीमीटर अधिक रहा। गंगा के खतरे का निशान 294 मीटर है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के जेई हरीश कुमार ने बताया कि चेतावनी के पार जाने के बाद गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम होता चला गया। शाम सात बजे 292.15 पर आ गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार के बाद बुधवार को भी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के जिलाधिकारियों को रेड अलर्ट जारी किया है.

इन क्षेत्रों में प्रशासन को संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के जिलाधिकारियों को ऑरेंज अलर्ट के तहत सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है. राज्य के संवेदनशील इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. उत्तरकाशी में स्कूलों की छुट्टी की गई है. बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आएगी.अब तक 130 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. जबकि, 100 लोग अभी भी फंसे हुए हैं. इस बीच हर्षिल में मची तबाही का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें सेकंडों में घर, होटल, पेड़ और सब कुछ जीमींदोज होता दिखा. हर्षिल कैंप के पास बादल फटने से सेना के जवान लापता हो गए थे. सेना के मुताबिक, दो सैनिक सुरक्षित मिल गए हैं. 9 अभी भी मिसिंग हैं, जिनकी तलाश जारी है. धराली गंगोत्री धाम से करीब 20 किलोमीटर पहले पड़ता है और यात्रा का प्रमुख पड़ाव है. बीच-बीच में मलबा अभी भी बहकर आ ही रहा है. पास में भागीरथी नदी बहती है. अगर आप तबाही के बाद की तस्वीरों को देखें तो नदी और बहकर आए मलबे में फर्क तक कर पाना मुश्किल हो रहा है. दोनों एक जैसे ही दिख रहे हैं. जमीन पूरी दलदल जैसी बन गई है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Air India Flight Returns: एअर इंडिया विमान में अब क्या हुआ? | Air India

06 Aug 2025

Supreme Court on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार तो भड़क गए सचिन पायलट

05 Aug 2025

उत्तरकाशी हादसे के बाद सेना की ये तस्वीरें हुई वायरल!

05 Aug 2025

India on Trump Tariff: पाकिस्तान के साथ अमेरिका की दोस्ती की खुल गई पोल! भारतीय सेना का तगड़ा जवाब

05 Aug 2025

Varanasi and Prayagraj Flood: बाढ़ का रौद्र रूप! बह गया सब। Ganga। Yamuna। Uttar Pradesh। IMD

05 Aug 2025
विज्ञापन

Trump Tariff On India: Donald Trump ने भारत को फिर दे दी धमकी, कह दी Tariff बढ़ाने की बात | Russia

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में पलभर में तबाह हो गए कई घर, 4 की मौत | Dharali| Kheer Ganga

05 Aug 2025
विज्ञापन

Shibu Soren Last Rites: Champai Soren के छलक पड़े आंसू, शिबू सोरेन को नम आंखों से आखिरी विदाई

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: 34 सेकेंड में डूब गए सारे गांव, उत्तरकाशी की भयानक तस्वीर

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst Incident: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मचा हाहाकार, कई होटल-दुकानें मलबे में दबे

05 Aug 2025

अमित शाह ने रच दिया इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ

05 Aug 2025

Russia on trump Tariff: रूसी तेल खरीदने पर भारत पर US-EU के एक्शन और धमकी का जवाब रूस ने दिया।

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst Video: धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही की आशंका। Breaking News

05 Aug 2025

Satyapal Malik Passed Away: इस बीमारी से हुआ जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक का निधन

05 Aug 2025

Shibu Soren Last Rites: हेमंत सोरेन का रो-रोकर बुरा हाल! पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट

05 Aug 2025

Prayagraj Flood: गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही, घरों में घुसा पानी, NDRF रस्क्यू में जुटी

05 Aug 2025

Trump on India Russia Oil Trade: भारत ने ट्रंप और EU को दिया करारा जवाब, बताई अमेरिका की सच्चाई।

05 Aug 2025

NDA Parliamentary Meeting: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM Modi का सम्मान, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

05 Aug 2025

Rain Havoc: UP में प्रयागराज-वाराणसी समेत 13 जिले बाढ़ की चपेट में, हिमाचल में 7 लोगों की मौत।

05 Aug 2025

MP Flood News: मध्यप्रदेश में बाढ़ का प्रचंड तांडव जारी, CM मोहन ने पीड़ितों के लिए किया बड़ा एलान!

05 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala

05 Aug 2025

Shibu Soren Passed Away: पूर्व CM शिबू सोरेन के निधन पर, झारखंड के दिग्गज नेताओं ने क्या कहा?

05 Aug 2025

MP Flood News: मध्यप्रदेश में जलप्रलय से त्राहिमाम, 252 की मौत, NDRF-SDRF की हुई तैनाती !

05 Aug 2025

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्र बेचने -खरीदने वाले 14 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

05 Aug 2025

Prayagraj Flood News : प्रयागराज में गंगा-यमुना का प्रचंड तांडव, संकट में फंसी हजारों की जिंदगी!

05 Aug 2025

Bengali Language Row: बांग्ला भाषा विवाद पर भड़के अधीर रंजन चौधरी ने जमकर लगाई विरोधियों की क्लास!

05 Aug 2025

SSC छात्रों के आंदोलन पर क्या बोले खान सर?

04 Aug 2025

मां-बाप ने बच्चे को कंधे पर उठा पार की बाढ़, वीडियो देख भावुक हुए लोग

04 Aug 2025

Free Bus Service For Women On Raksha Bandhan In UP: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा

04 Aug 2025

Israel Attack Gaza/Israel-Gaza War: भूखे लोगों पर इस्राइल ने बरसाई गोलियां, गाजा में भयावह हालात

04 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed