सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Why did BJP appoint an acting president instead of the president?

अध्यक्ष की जगह BJP ने कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाया?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Mon, 15 Dec 2025 04:26 AM IST
Why did BJP appoint an acting president instead of the president?
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। इसके साथ ही जेपी नड्डा अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से औपचारिक रूप से हट गए हैं। हालांकि नड्डा का कार्यकाल तकनीकी रूप से 2024 में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन संगठनात्मक चुनावों में आ रही अड़चनों के चलते उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। अब बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे।

यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी संगठनात्मक आदेश में कहा गया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। लेकिन सवाल यह है कि भाजपा ने अभी पूर्ण अध्यक्ष का एलान क्यों नहीं किया और कार्यकारी अध्यक्ष का ही रास्ता क्यों चुना?

भाजपा के इस फैसले को लेकर सबसे बड़ी चर्चा खरमास को लेकर हो रही है। दरअसल, मंगलवार से खरमास की शुरुआत हो रही है, जो 14 जनवरी 2026 यानी मकर संक्रांति तक चलेगा। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करता है, तब यह अवधि खरमास कहलाती है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे अधिकांश मांगलिक कार्यों को टाल दिया जाता है।

राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि भाजपा भी इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पूर्ण अध्यक्ष का एलान नहीं करना चाहती थी। अध्यक्ष का चयन संगठन का सबसे बड़ा और अहम फैसला माना जाता है, ऐसे में पार्टी इसे शुभ समय में करना चाहती है। यही वजह है कि खरमास शुरू होने से ठीक पहले कार्यकारी अध्यक्ष का एलान कर दिया गया, ताकि 14 जनवरी के बाद किसी शुभ मुहूर्त में पूर्णकालिक अध्यक्ष की घोषणा की जा सके।

इस फैसले का एक राजनीतिक पहलू भी है। जेपी नड्डा अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त होकर आगामी चुनावी रणनीतियों पर पूरा ध्यान दे सकेंगे। खासतौर पर पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य चुनावी राज्यों में भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। संगठन का दैनिक कामकाज अब नितिन नवीन के जिम्मे रहेगा।

क्या यह पहली बार हुआ है?

ऐसा नहीं है कि भाजपा ने पहली बार खरमास के कारण कोई बड़ा फैसला टाला हो। पार्टी पहले भी कई बार ज्योतिषीय गणनाओं को ध्यान में रखते हुए अहम राजनीतिक घोषणाएं रोक चुकी है। साल 2017 में भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली थी, लेकिन खरमास के चलते उसका एलान टाल दिया गया। इसके बाद 16 जनवरी को शुभ मुहूर्त देखकर सूची जारी की गई। इसी तरह 2023-24 के लोकसभा चुनावों से पहले भी उम्मीदवार चयन और चुनावी तैयारियों को खरमास के बाद तेज किया गया था।

भाजपा के इतिहास में अब तक 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें से केवल दो ऐसे नेता हैं, जिन्हें पहले कार्यकारी अध्यक्ष और बाद में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। पहला नाम जना कृष्णमूर्ति का है। साल 2001 में बंगारू लक्ष्मण के इस्तीफे के बाद उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और बाद में पूर्ण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरा उदाहरण खुद जेपी नड्डा हैं, जिन्हें 2019 में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और 2020 में वे पूर्ण अध्यक्ष बने।

इन उदाहरणों के आधार पर राजनीतिक संकेत यही हैं कि खरमास के बाद नितिन नवीन को ही भाजपा का पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि पार्टी में अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड और शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। लेकिन फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठना नितिन नवीन के लिए एक मजबूत संकेत माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nitin Nabin BJP Working President: कौन हैं नितिन नबीन जो बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

14 Dec 2025

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में कड़ाके की सर्दी, IMD ने जारी किया Alert! UP Forecast News

14 Dec 2025

Messi GOAT India Tour: Rahul Gandhi-Revanth Reddy से मिले मेसी, Video Viral!| Kolkata | Lionel Messi

14 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

14 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

14 Dec 2025
विज्ञापन

दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू, इन चीजों पर लगी रोक

14 Dec 2025

पंकज चौधरी के यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनने से अखिलेश की क्यों बढ़ सकती है परेशानी?

14 Dec 2025
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम केरल निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार से खुश है शशि थरूर?

14 Dec 2025

डीएसपी कल्पना वर्मा पर 'लव ट्रैप' का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

13 Dec 2025

UP BJP State President: पंकज चौधरी के यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने से अखिलेश यादव को होगा बड़ा नुकसान?

13 Dec 2025

Hanumangarh: किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी, अपनी मांग के बीच इस दिन करेंगे घेराव। Amar Ujala

13 Dec 2025

Jaipur: Rajyesabha में Social Media को लेकर Madan Rathore ने उठा दी बड़ी मांग, अब होगा एक्शन?

13 Dec 2025

Hanumangarh में Kisan Protest पर BJP प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत ने Gehlot पर किया तीखा प्रहार

13 Dec 2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में चोर कैसे पुलिस के सामने से ATM से उड़ा ले गए ₹25 लाख रुपए? Amar Ujala

13 Dec 2025

Bihar News: तीन ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला देश का पहला बोर्ड बना बिहार बोर्ड BSEB | Amar Ujala

13 Dec 2025

Kerala Local Body Election Results: तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस की हार पर शशि थरूर ने बीजेपी को दी बधाई!

13 Dec 2025

Kerala Local Body Results: वक्फ विवाद वाले मुनंबम सीट पर कैसे जीती BJP? | Kerala Nikay Chunav

13 Dec 2025

Shivraj Singh Chouhan: ISI के निशाने पर शिवराज सिंह चौहान! गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

13 Dec 2025

Kerala Local Body Election Results 2025: तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की जीत पर क्या बोले शशि थरूर?

13 Dec 2025

UP BJP President : UP में किसे कमान, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर नेताओं ने क्या बताया? | Amar Ujala

13 Dec 2025

Kerala Local Body Poll Results: Shashi Tharoor के किले में BJP आगे,केरल निकाय चुनावों में मतगणना जारी

13 Dec 2025

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन और कल्पना की बीजेपी से कौन करवा रहा डील? ये है 'मास्टरमाइंड'

13 Dec 2025

Trump Tariff to End ? भारत पर लगाए गए 50% पारस्परिक टैरिफ का होगा अंत? हार मानेगा अमेरिका !

13 Dec 2025

भारत पहुंचे मेसी, कोलकाता में उमड़ा फैंस का सैलाब

13 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

13 Dec 2025

जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ये सवाल?

13 Dec 2025

पूरे बंगाल से 58 लाख, सीएम ममता की सीट भवानीपुर से कटे कितने मतदाताओं के नाम?

13 Dec 2025

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए इस चेहरे पर दांव लगा सकती है भाजपा!

13 Dec 2025

Umaria News: क्वार्टर से चला रहा था फर्जी कारोबार, जांच में खुला करोड़ों का टैक्स घोटाला | MP News

12 Dec 2025

बच्चों का दिमाग बिगाड़ रही Social Media Notification ? नए Reasearch में चौंकाने वाला खुलासा|

12 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed