{"_id":"682dc15fe7cd77fe8b01fca9","slug":"video-children-of-reasi-are-ahead-not-only-in-studies-but-also-in-sports-dc-nidhi-malik-said-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई ही नहीं, खेलों में भी आगे रियासी के बच्चे: बोले डीसी निधि मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई ही नहीं, खेलों में भी आगे रियासी के बच्चे: बोले डीसी निधि मलिक
रियासी के जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग की तरफ से करवाया गया। प्रतियोगिता में जिला की रियासी,पौनी,अरनास, चनकाह,चसाना,माहौर शिक्षा जोन के स्कूलों के विधार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो खो,कबड्डी,योग इत्यादि के मैच हुए जिस में विधार्थियों के बीच कढ़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
प्रतियोगिता की शुरुआत करवाने पहुंची डीसी निधि मलिक ने कहा कि इस का मुख्य उद्देश्य विधार्थियों के बीच खेलकूद के प्रति लगाव लाना है। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल की गतिविधियों में शामिल हो इस के प्रयास जारी है। डीसी ने बताया कि स्कूल स्तरीय हुई प्रतियोगिता में पहले से ही चार हजार पांच सौ के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
अब जोन स्तरीय प्रतियोगिता में तीन सौ अस्सी विधार्थी शामिल हुए है। स्कूलों के बच्चे कम सुविधाओं के बीच भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर इस स्तर पर पहुंचे है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जिला के बच्चे प्रदेश स्तर पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर तरसेम सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली । आने वाले दिनों में भी विभाग ऐसी प्रतियोगिता को करवाते रहेगा ताकि बच्चों की खेलों के प्रति लगाव बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।