{"_id":"682d6e309a3647dbf70d4294","slug":"video-training-is-being-provided-to-the-youth-to-shape-their-future-through-adventure-sports-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"साहसिक खेलों से भविष्य संवारने का युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक खेलों से भविष्य संवारने का युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी क्षेत्र में साहसिक खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए चल रहे पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 12 मई से शुरू हुए 10 दिवसीय अभ्यास सत्र में चयनित प्रतिभागियों को टेंडेम पायलट (उड़ान के दौरान मार्गदर्शन करने वाले) बनने की बारीकियां सिखाई जा रही है।
मुख्य प्रशिक्षक तानाजी ताकवे के नेतृत्व में संचालित शिविर में महाराष्ट्र के अक्षय कोंद्रा और बागेश्वर के हिमांशु धोकटी प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभ्यास में प्रतिभागियों को कुठा फ्लाइंग प्वाइंट और प्रतापनगर से टेक ऑफ व लैंडिंग का अनुभव कराया जा रहा है। शिविर में टिहरी जिले के पांच, उत्तरकाशी के दो, देहरादून, बागेश्वर और भीमताल का एक-एक युवा शामिल हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि तकनीकी ज्ञान और नियमित अभ्यास से प्रतिभागी भविष्य में एक प्रमाणित टेंडेम पायलट के रूप में काम कर सकते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि टेंडेम पायलट का लाइसेंस प्राप्त करने के न्यूनतम 100 घंटे का उड़ान अनुभव, सिमुलेशन इन फ्लाइट का प्रमाणपत्र, कम से कम 35 किमी की क्रॉस कंट्री उड़ान आवश्यक है। उक्त सभी मानदंडों को पूरा करने के उपरांत ही टेंडेम पायलट लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।