{"_id":"682d7186e408b36d6b0d78b0","slug":"video-importance-of-yoga-and-pranayama-explained-to-summer-camp-students-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"समर कैंप छात्रों को बताया गया योग और प्राणायाम का महत्व, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप छात्रों को बताया गया योग और प्राणायाम का महत्व, देखें VIDEO
कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को समर कैंप कार्यक्रम का उद्घाटन अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष एवं सदस्य जिला पंचायत वाराणसी के राजेंद्र पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि समर कैंप का यह आयोजन छात्रों को प्रकृति से जोड़ता है। कहा कि सूर्य नमस्कार एवं योगासन खेलकूद जैसे कार्यक्रम के प्रशिक्षण से छात्रों के अंदर प्रतिभा का आविष्कार होता है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि सेवापुरी ब्लॉक के 37 गांव के विद्यालय में समर कैंप का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम पुरे चित्रसेनपुर गुड़िया बिहड़ा गैरहा सहित अन्य ग्राम सभा के विद्यालयों में आयोजन होंगे। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार योगासन एवं कुर्सी दौड़ सहित प्रशिक्षक द्वारा समर कैंप में छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। संकुल शिक्षक चंद्रबली पटेल, एआरपी आलोक त्रिपाठी, प्रशिक्षक के रूप में मंजू लता मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।