{"_id":"6a73429d0ed3d9f69a07c169","slug":"video-marking-seven-years-since-the-abrogation-of-article-370-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: अनुच्छेद 370 हटने के सात साल पूरे, रियासी में जम्मू-कश्मीर पीपल्स फोरम ने मनाया एकात्मता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: अनुच्छेद 370 हटने के सात साल पूरे, रियासी में जम्मू-कश्मीर पीपल्स फोरम ने मनाया एकात्मता दिवस
Nikita Gupta
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:33 PM IST
Link Copied
पांच अगस्त 2019 के दिन अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति के बाद प्रदेश के बदले हालात पर जम्मू कश्मीर पीपल्स फोरम के द्वारा रियासी में एकात्मता दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्रा मोड से एक विशाल तिरंगा रैली को निकाला गया। रैली में जिला के विभिन्न स्थानों से आए हुए लोगों खास कर युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में लगभग छह सौ फीट का तिरंगा फहराते हुए देशभक्ति के तराने गाए गए। रैली के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय के जयघोष के साथ गूंज उठा। ग्रा मोड से शुरू हुई रैली विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए नगर के नई बस्ती,कोर्ट रोड,बस स्टैंड,थापा चौक से होते हुए मिनी सचिवालय में पहुंची। जहां पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पिछले सात वर्षों से प्रदेश के बदले हालात पर विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम पाकिस्तान शरणाई समिति 1947 के उपाध्यक्ष सेवानिवृत नायाब सुबेदार सुखदेव सिंह विशिष्ट अतिथि,मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय में विधि विधान की छात्र मीणा गिल और मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम को जम्मू कश्मीर लद्दाख उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रघु मेहता की अध्यक्षता में किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।