{"_id":"6985d6c6d9e415ed330907a9","slug":"video-nagar-parishad-kishtwar-sanitation-workers-stage-protest-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kishtwar: नगर परिषद किश्तवाड़ के सफाई कर्मचारियों का धरना, बकाया वेतन और जीपी फंड जल्द जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar: नगर परिषद किश्तवाड़ के सफाई कर्मचारियों का धरना, बकाया वेतन और जीपी फंड जल्द जारी करने की मांग
नगर परिषद किश्तवाड़ में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह से लेकर दोपहर तक लगभग तीन से चार घंटे तक अपने कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना दिया और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की।
धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना था कि उनका वेतन लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनका बकाया वेतन शीघ्र से शीघ्र जारी किया जाए।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वेतन से नियमित रूप से जीपी फंड की कटौती की जाती है, लेकिन उसे अब तक सही तरीके से बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि जीपी फंड को तुरंत बहाल किया जाए और जिन कर्मचारियों का रिटायरमेंट हो चुका है, उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाला जीपी फंड जल्द जारी किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें उनका जीपी फंड नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।