Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
On Thursday morning, school students protested against not getting space in vehicles in Dhanwa area of Reasi-Pauni road.
{"_id":"6ab652da8cc30dce17028a54","slug":"video-on-thursday-morning-school-students-protested-against-not-getting-space-in-vehicles-in-dhanwa-area-of-reasi-pauni-road-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: वाहनों में जगह नहीं मिली तो सड़क पर उतरे स्कूली विद्यार्थी, पौनी में आधे घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: वाहनों में जगह नहीं मिली तो सड़क पर उतरे स्कूली विद्यार्थी, पौनी में आधे घंटे प्रदर्शन
Nikita Gupta
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:24 PM IST
Link Copied
वीरवार सुबह रियासी-पौनी सड़क मार्ग के धनवा क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थियों ने वाहनों में जगह नहीं मिलने के विरोध में सड़क बंद कर रोष जताया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें स्कूल जाने के लिए वाहन चालक अक्सर बैठाने से मना कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें घंटों सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है। वाहन मिलने पर भी कई बार सीट उपलब्ध नहीं होती और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ता है। विद्यार्थियों के अनुसार स्कूल पहुंचने में देरी होने पर उन्हें शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने सड़क खोल दी और यातायात बहाल हो गया।
पूर्व सरपंच कैलाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चलने वाली गाड़ियों को प्रतिदिन गोल-चाट के हिसाब से बदला गया है, जिसके चलते वाहन चालक विद्यार्थियों को बैठाने से परहेज करते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने सड़क खोल दी है। यदि विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस अथवा अन्य वाहनों की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में विद्यार्थी दोबारा सड़क बंद कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।