{"_id":"6ad7245b5a5f5f7c0f061847","slug":"video-ayathhaya-khavajahal-ka-ramall-ma-aaja-haga-ravanae-thahana-35-fata-ka-patal-tayara-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: ख्वाजाहाल की रामलीला में आज होगा रावण दहन, 35 फीट का पुतला तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: ख्वाजाहाल की रामलीला में आज होगा रावण दहन, 35 फीट का पुतला तैयार
अयोध्या के रुदौली नगर में ख्वाजाहाल की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीमपुर मैदान में करीब 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनकर तैयार हो गया है। शाम करीब छह बजे भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध के बाद पुतला दहन किया जाएगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
ख्वाजाहाल की रामलीला की परंपरा करीब 137 वर्षों से चली आ रही है। विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है। इसे लेकर मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं, मेले में दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मैदान के आसपास खिलौने, खानपान और अन्य सामान की दुकानें लगने लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।