{"_id":"682dc1d243784ca2fe023034","slug":"lokayukta-caught-the-computer-operator-of-the-engineering-department-taking-a-bribe-of-rs-10000-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-2973403-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सब्सिडी के लिए मांगे थे 15000, दस हजार लेते धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सब्सिडी के लिए मांगे थे 15000, दस हजार लेते धराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 08:44 PM IST
Link Copied
कृषि एवं यांत्रिकी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह यादव को ग्वालियर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को गांधी पार्क से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
शिकायतकर्ता सीमा अहिरवार ने कृषि विभाग की योजना के तहत 23 लाख रुपए का सामान खरीदा था। इस पर 7.50 लाख रुपए की सब्सिडी मिलनी थी। आरोपी ने सब्सिडी डलवाने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की। बातचीत के बाद 15 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। आरोपी ने पहले फोन पे के जरिए 5 हजार रुपए ले लिए थे। बाकी 10 हजार रुपए लेने के लिए बुधवार को गांधी पार्क बुलाया। सीमा के पति ने पांच दिन पहले लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ऑडियो और फुटेज भी उपलब्ध कराए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले अधिकारी ने पैसे मांगे थे। फिर उन्हीं अधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर से संपर्क करने को कहा। लोकायुक्त की टीम आरोपी को कोतवाली थाने ले गई है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने के लिए लोकायुक्त ग्वालियर की 15 सदस्यीय टीम आई हुई थी। डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी, जिसमें तीन इंस्पेक्टर शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।