सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani Police received information about the death due to accident on spot the case was of death after fight

Barwani News: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस को मिली हादसे में मौत की सूचना, शुरुआती जांच में उलझा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2024 08:25 AM IST
Barwani Police received information about the death due to accident on spot the case was of death after fight
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिने में दुर्घटना में एक युवक की मौत की जानकारी से शुरू हुआ मामला अब उसके अंधे कत्ल की जांच तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ हुई मारपीट के बाद उसकी मौत हुई है। मृतक मोहन पिता भूरालाल के परिवार द्वारा पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल और उससे जुड़े अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदेहास्पद मामला देखकर एडिशनल एसपी अनिल कुमार पाटीदार, एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान और बड़वानी कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा ने भी मौका-मुआयना किया।

इधर, जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में मृतक के पीएम के दौरान समाज और परिवार के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की, जिसके कारण युवक की मौत हुई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

नकाबपोश बदमाशों ने रुपये के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया
समाज प्रमुख कैलाश ने बताया कि घटना देर रात की है। मृतक मोहन को पैसों के लेनदेन के मामले में किसी ने पीछे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया। मोहन को पैसे लेने के लिए कसरावद रोड पर बुलाया गया था। पैसे देकर लौटते समय तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह मामला 50 हजार रुपये के लेनदेन का था। पैसे लौटाने के बाद वापस आते समय उनके साथ यह घटना हुई। बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की जानकारी परिवार को रात करीब 2:00 बजे मिली। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। साथ ही आरोप लगाया कि जहां यह घटना हुई, उसी स्थान पर इस तरह की यह तीसरी घटना है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
इस मामले में एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार ने बताया कि देर रात डायल 100 को एक दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि मोहन पिता भूरालाल को डंडे से मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मोहन घटना स्थल पर या तो किसी से पैसे लेने या फिर घूमने आया थे। फिलहाल, पुलिस सबूत जुटाकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ कारन शृंगार, चढ़ाया गया 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग

03 Dec 2024

VIDEO : सामनेघाट पुल से गंगा में कूदी युवती, त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने बचाया

02 Dec 2024

VIDEO : नोएडा के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का दूसरा बैच शुरू

02 Dec 2024

VIDEO : गोंडाः चीनी मिल के फिटर रहे गजेंद्र कुमार सिंह के परिवार ने लगाए आरोप

02 Dec 2024

Agar Malwa: समझाइश के बाद भी नहीं माने कॉम्प्लेक्स संचालक, नपा ने सील कर दी बेसमेंट की दुकानें, देखें वीडियो

02 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ में टीआर कॉलेज के सामने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

02 Dec 2024

VIDEO : कानपुर में केडीए ने अवैध गेस्ट हाउस व भवन को गिराया

02 Dec 2024
विज्ञापन

Guna: बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू अत्याचार के खिलाफ गुना में आज निकलेगी महारैली, मौन जुलूस से जताएंगे विरोध

02 Dec 2024

VIDEO : जीएसटी विभाग का उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, करेंगे आंदोलन

02 Dec 2024

VIDEO : कपूरथला के नए एसएसपी गौरव तूरा बोले- किरायेदारों की वैरीफिकेश्न जरूरी

02 Dec 2024

VIDEO : पंजाब के झूमर नृत्य पर झूम रहे देशभर के लोग

02 Dec 2024

VIDEO : एड्स दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जागरूकता रैली

02 Dec 2024

VIDEO : व्यापारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

02 Dec 2024

VIDEO : धमतरी में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी भेजे गए जेल

02 Dec 2024

Harda: प्रदेश में सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरदा में GIS पोर्टल लान्च, मॉनिटरिंग-मैपिंग होगी आसान

02 Dec 2024

VIDEO : 800 ओपीडी पर्ची काटने की एक महिला ऑपरेटर, मरीज परेशान

02 Dec 2024

VIDEO : अवैध रूप से खड़े 170 वाहनों का काटा चालन, 25 से अधिक इंपाउंड

02 Dec 2024

Khandwa: सीएम बोले- एकात्म धाम को विकसित करने में नहीं छोड़ेंगे कसर, एक साथ हो सकेंगे दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन

02 Dec 2024

VIDEO : पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जरीब चौकी चौराहे का निरीक्षण किया

02 Dec 2024

Dausa: इन्वेस्टर्स मीटिंग के दौरान राज्यवर्धन राठौड़ बोले- अगले चार साल में प्रदेश में होगा बड़ा परिवर्तन

02 Dec 2024

VIDEO : चार धाम शीतकालीन यात्रा में शामिल होने के लिए शंकराचार्य रवाना, संतों व भक्तों की उमड़ी भीड़

02 Dec 2024

Shahdol News: सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार वैन, पंचायत सचिव की मौके पर मौत

02 Dec 2024

'अधिकारियों को ठोक लिया करो': विधायक अभिमन्यु पूनिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जोधपुर आईजी ने लिया संज्ञान

02 Dec 2024

VIDEO : Amethi: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाली आक्रोश रैली, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

02 Dec 2024

VIDEO : Sultanpur: राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं- अब बेखौफ होकर महिलाएं आधी रात को सड़कों पर टहल सकती हैं

02 Dec 2024

VIDEO : भदोही में नारेपार समिति पर किसानों को बंटी 250 बोरी डीएपी

02 Dec 2024

VIDEO : अंतरराज्यीय स्नैचिंग गैंग के दो बदमाश काबू

02 Dec 2024

VIDEO : पंजाब में स्नैचिंग की 36 वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

02 Dec 2024

VIDEO : प्रमुख सचिव पंकज पांडे ने किया रामनगर स्टेडियम फोरलेन आरओबी का निरीक्षण, कहा- निर्माण जून-2025 तक होगा पूरा

VIDEO : हरियाणा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी घटना के बाद तनाव का माहौल

02 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed