Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Bhind News
›
Major security lapse involving CM Mohan Yadav: Drone hovers over helicopter, flight delayed by 10 minutes.
{"_id":"6a550211117384f23c01e25e","slug":"major-security-lapse-involving-cm-mohan-yadav-drone-hovers-over-helicopter-flight-delayed-by-10-minutes-bhind-news-c-1-1-noi1227-4498382-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhind News: CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर मंडराया ड्रोन, 10 मिनट रुकी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर मंडराया ड्रोन, 10 मिनट रुकी उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 10:00 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भिंड दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने ही वाला था कि तभी हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन मंडराता दिखाई दिया। वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने तत्काल टेकऑफ रोक दिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी नेताओं को करीब 10 मिनट तक हेलीपैड पर इंतजार करना पड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दंदरौआ हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद ग्वालियर रवाना होने वाले थे। उनके साथ प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया भी हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के ऊपर एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लिया और पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान भरने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ड्रोन संचालक की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद मंदिर परिसर की छत से एक युवक को हिरासत में लिया गया और उसका ड्रोन जब्त कर लिया गया।
पूछताछ में युवक की पहचान राघवेंद्र खेमरिया के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह दंदरौआ धाम के सोशल मीडिया से जुड़े कार्य करता है और कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग के उद्देश्य से ड्रोन उड़ा रहा था। हालांकि, उसने वीवीआईपी मूवमेंट और हेलीपैड के नो-फ्लाई जोन में बिना प्रशासनिक अनुमति ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। करीब 10 मिनट तक सुरक्षा जांच और सत्यापन के बाद एजेंसियों ने हेलीपैड को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ग्वालियर के लिए रवाना हुआ।
फिलहाल मेहगांव थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि मामला केवल लापरवाही का था या सुरक्षा व्यवस्था में कोई गंभीर चूक हुई। घटना ने वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और ड्रोन संचालन के नियमों के पालन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।