जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को भोपाल में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मंच से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Article
Followed