लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
1.) सत्ता का संग्राम अमर उजाला का चुनावी रथ
उत्तर प्रदेश 2021 की हर क्षेत्र,हर खबर की जानकारी
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले क्या है जनता का मूड और हर क्षेत्र की क्या है परेशानियां किन मुद्दों को मिलेगी चुनाव में जगह कौन बैठेगा यूपी के सिंघासन पर उत्तर प्रदेश के हर इलाके को नजदीक से जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम ने गुरुवार से अपनी यात्रा षुरु की है। हर रोज अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी आपको मिलेगी अमर उजाला डॉट कॉम पर।
2.)सत्ता के संग्राम में आधी आबादी ने खुलकर रखी अपनी बातें
महिलाओं के लिए सुरक्षा सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा
गाजियाबाद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल वोटर्स की संख्या करीब 25 लाख है। जिसमें से 11 लाख मतदाता महिलाएं हैं और पांचों सीट में केवल एक पर महिला विधायक हैं, जबकि चार अन्य पुरुष विधायक हैं। ऐसे में गाजियाबाद की महिलाएं इस बार चुनाव को लेकर क्या सोच रही हैं? उनके मुद्दे क्या हैं? ये जानने के लिए अमर उजाला का विशेष चुनावी रथ गाजियाबाद के 'राजनगर सेक्टर- 3 पार्क' में पहुंचा।
3.) महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का नारा, ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’
कांग्रेस चुनावी अंदाज में भाजपा पर हमलावर
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी बोली ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा। यह यात्राएं 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी। जिसका मुख्य नारा होगा ‘भाजपा भगाओ- मंहगाई हटाओ’।
4.) 32 हजार किलोमीटर की पदयात्रा: कांग्रेस का होगा महाभियान
कई बड़े कार्यक्रम रैलियां होंगी आयोजित
उत्तर प्रदेश में चुनावी सफलता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने एक सघन रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत पूरी पार्टी महंगाई के खिलाफ 32240 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित करेगी। यह पदयात्राएं सभी 403 विधानसभाओं में आयोजित की जाएंगी। बड़े कार्यक्रम, रैलियां आयोजित की जाएंगी तो छोटी जगहों पर 5000 नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।
5.) आजमगढ़ में भाजपा का परचम फहराने पर बन रही रणनीति
गृहमंत्री अमित शाह 12-13 नवंबर को उत्तर प्रदेश दौरे पर
लखनऊ में भाजपा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12-13 नवंबर को फिर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। वाराणसी में वह जहां प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे, और फिर वह 13 नवंबर को यशपालपुर आजमबांध, आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।