सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Elderly man climbs tree demanding payment of ₹40 lakh; attempts to hang himself within PWD office premises

Chhatarpur: 12 साल से भुगतान नहीं मिलने का आरोप, PWD कार्यालय में पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने पहुंचा वृद्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 07:30 PM IST
Elderly man climbs tree demanding payment of ₹40 lakh; attempts to hang himself within PWD office premises

छतरपुर में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 60 वर्षीय वृद्ध पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास करने लगा। वृद्ध का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के बदले उसे पिछले 12 वर्षों से करीब 40 लाख रुपए का भुगतान नहीं मिला है। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सांदनी, तहसील सटई निवासी धरमा अहिरवार (60) पिता चुन्टईयां अहिरवार PWD कार्यालय परिसर में एक पेड़ पर चढ़ गए और गले में रस्सी का फंदा डाल लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने समझाइश देकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया।

धरमा अहिरवार का आरोप है कि वर्ष 2014 में महाराजपुर-कुसमा सड़क निर्माण का कार्य उन्हें पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर मिला था। उनका कहना है कि मूल ठेकेदार रमेश द्वारा काम छोड़ देने के बाद तत्कालीन इंजीनियर रामदत्त मिश्रा ने भुगतान का आश्वासन देकर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था। इसके बाद उन्होंने सड़क निर्माण पूरा किया, जिसमें लगभग 40 लाख रुपए खर्च हुए। धरमा का आरोप है कि भुगतान दिलाने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपए भी लिए गए, लेकिन आज तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया।

पढ़ें:  दिग्विजय सिंह की मानहानि याचिका में उमा भारती को जवाब दाखिल करने की मोहलत, जानें अगली तारीख कब?

आवेदन में पत्नी की मौत का भी जिक्र
धरमा ने अपने आवेदन में दावा किया है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण वह लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी तनाव के चलते उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने आवेदन में चेतावनी दी थी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाए लापरवाही के आरोप
प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट से निकल रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को पेड़ पर चढ़कर रोते हुए फांसी लगाने की कोशिश करते देखा। उन्होंने और अन्य लोगों ने मिलकर उसे समझाया और नीचे उतारा। पंकज का आरोप है कि कार्यालय परिसर में घटना होने के बावजूद विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी स्थिति से अनजान बने रहे।

PWD अधिकारी बोले- जानकारी जुटा रहे हैं
मामले में PWD के कार्यपालन यंत्री (ईई) से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और वे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। बाद में दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर वितरित किया शर्बत

18 Jun 2026

Meerut: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, 12 वर्षों के कार्यकाल पर हुआ मंथन

18 Jun 2026

नैमिषारण्य में ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ रोड मार्ग पर बनी तीन अस्थाई दुकानें जल गईं

18 Jun 2026

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पंजाब को मिल रही नई गति : सोम प्रकाश

सिमली में बेस अस्पताल की मांग को लेकर महापंचायत

18 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं, किसानों और दस्तावेज लेखकों का प्रदर्शन, फूंका पुतला

18 Jun 2026

छत्तीसगढ़: बिजली दरों में बढ़ोतरी-स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का विरोध, अरुण वोरा ने कहा आर्थिक अत्याचार

18 Jun 2026
विज्ञापन

पोखरे में मिला सात वर्षीय बालिका का शव

18 Jun 2026

VIDEO: अल्मोड़ा में पेट्रोल-डीजल का संकट, पर्यटक व स्थानीय परेशान

18 Jun 2026

VIDEO: नगर पालिका में वर्षों से जमा कबाड़ की हुई नीलामी, 48 लोगों ने लगाई बोली; विकास कार्यों में लगेगा पैसा

18 Jun 2026

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रायगंज के दिगम्बर जैन मंदिर में

18 Jun 2026

सक्ती: डभरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

18 Jun 2026

VIDEO: कल अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, जैन मंदिर में चल रहे पंच कल्याणक में होंगे शामिल

18 Jun 2026

VIDEO: किसान हितों को लेकर महोली में होगा बड़ा आंदोलन, कुर्मी महासंघ ने की घोषणा

18 Jun 2026

एक ही गली में दो मौतों से दहशत: बल्लभगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक की मौत तो दूसरे ने लगाई फांसी; जांच जारी

18 Jun 2026

VIDEO: भूमि विवाद में किसान की हत्या, पांच परिजन भी घायल, देर रात घर में घुसकर हमला

18 Jun 2026

Delhi Crime: बच्चा चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच बच्चों को बचाया

18 Jun 2026

साहिब गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर लखनऊ में भंडारे का आयोजन

18 Jun 2026

लखनऊ में एलडीए की जनता अदालत में आए लोगों की गिनाईं अपनी समस्याएं

18 Jun 2026

Hamirpur: ओमान में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा

पंजाब में 5 दिन का यलो अलर्ट: तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

VIDEO: हर्षोउल्लास से मनाया गया भगवान मुनिसुब्रतनाथ का जन्मकल्याणक

18 Jun 2026

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर में भरा नाले का गंदा पानी, नगर कर्मी समस्या ठीक करने में जुटे

18 Jun 2026

मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में रागी जत्थे का शब्द कीर्तन, चेतन तिराहे पर छबील सेवा

18 Jun 2026

लखनऊ में प्रेरणा कृति फाउंडेशन द्वारा कथक कार्यशाला का आयोजन

18 Jun 2026

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष को हटाने की मांग, भाजपा के ही जिला उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह संधू भड़के

अमृतसर में वारिस पंजाब दे का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

18 Jun 2026

Saharanpur: आसपा में भीम आर्मी की भागीदारी को लेकर बढ़ी तकरार, विनय रतन बोले- चंद्रशेखर से मतभेद स्थायी नहीं

18 Jun 2026

टिहरी बांध रॉयल्टी की मांग को लेकर खैट पर्वत पर शुरू हुआ धरना

18 Jun 2026

Meerut: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed