सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   An amount of 10 crores was released for Jageshwar Dham public construction

Damoh News: जागेश्वरनाथ लोक के लिए 10 करोड़ जारी, काम शुरू, महाकाल लोक की तरह हो रहा है निर्माण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 11:03 AM IST
An amount of 10 crores was released for Jageshwar Dham public construction
दमोह जिले सहित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर बनने जा रहे जागेश्वरनाथ लोक के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के लिए शासन ने पहली किश्त के रूप में यह राशि स्वीकृत की है।

जागेश्वरनाथ धाम अब एक नए और भव्य स्वरूप में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की दिशा में अग्रसर है। यह महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय विकास की गति को तेज करना है। राशि जारी होने के बाद पहले चरण के निर्माण कार्यों ने गति पकड़ ली है। परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का विस्तार, यात्री सुविधाओं का विकास तथा व्यावसायिक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कछुए भगवान विष्णु का कच्छप अवतार, सुख-समृद्धि देते हैं, पर घर में रखना अपराध; इनकी खूब मांग

फ्लाईओवर से होगी सुविधा
वर्तमान में बांदकपुर पहुंचने से पहले मंदिर से करीब तीन किमी पहले रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है। श्रद्धालुओं को रेलवे फाटक बंद होने पर परेशानी उठानी पड़ती है और फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लेकिन इस परेशानी से भी लोगों को जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा, क्योंकि फ्लाईओवर का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाएगा।

पहले चरण में हो रहे प्रमुख कार्य
  • भजन हॉल, पूजा हॉल, कथा हॉल, विवाह मंडप और नए मंदिर निर्माण के साथ ऋषि-मुनियों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।
  • टेंपल शॉप, कैंटीन, पार्किंग, धर्मशाला और किचन ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पुरानी बावड़ी का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है।
  • संस्कृत स्कूल और छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
  • व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और फूड कोर्ट बनाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें: MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में लू का अलर्ट,अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

आस्था और आधुनिकता का संगम
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि यह कॉरिडोर बांदकपुर को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल करेगा और क्षेत्र को नई पहचान दिलाएगा। क्योंकि जागेश्वरधाम को तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में भी पूजा जाता है। बता दें कि बांदकपुर के लिए सड़क और रेल मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। हर दिन दर्जनों यात्री ट्रेनों का आगमन व प्रस्थान बांदकपुर रेलवे स्टेशन से होता है, जिससे यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में युवक की हत्या के बाद कार में शव रख जा रहे थे ठिकाने लगे

23 May 2025

म्यांमार के परिवार से सीओ सिटी ने की पूछताछ, शक्तिनगर मोहल्ले में आठ साल से रह रहा यह परिवार

22 May 2025

ईदगाह स्टेशन की बदली सूरत...पीएम ने किया लोकार्पण, डीआरएम पर भड़क गए विधायक

22 May 2025

आगरा में आंधी का कहर...यमुना किनारा पर आंबेडकर पुल की गिरी रेलिंग

22 May 2025

आगरा में आंधी का कहर...ताज के पास गिरा पेड़, मची अफरातफरी

22 May 2025
विज्ञापन

नशे को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान...माउथ एनालाइजर से हो रही जांच

22 May 2025

कानपुर आतंकी हमले को लेकर चकेरी एयरपोर्ट पर की गई मॉकड्रिल

22 May 2025
विज्ञापन

वृंदावन में बिजली संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

22 May 2025

मैनपुरी के इस कस्बे में बनेगा थाना...एसपी ने किया निरीक्षण, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

22 May 2025

पीड़ित 10 छाेटे दुकानदारों को 25-25 हजार दिलाने का आश्वासन, सतीश महाना ने अग्निकांड स्थल का किया निरीक्षण

22 May 2025

रील बनाने के चक्कर में 20 फीट ऊंचाई से नहर में कूद रहे युवा

22 May 2025

लक्सर और रुड़की के बीच का सफर अब मिनटों में होगा तय, आरओबी का निर्माण होगा जल्द शुरू

22 May 2025

वाराणसी में युवक की हत्या, पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

22 May 2025

अलीगढ़ के इगलास में गोंडा मार्ग स्थित आंबेडकर नगर में घर की छत पर चढ़ा एक सांड़

22 May 2025

ट्रेन से शराब की तस्करी...दिल्ली से बिहार भेजा गया माल, चुनाव में खपाया जाना था

22 May 2025

हाथरस सिटी स्टेशन पर हुए विकास कार्याें का लोकार्पण करने पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी

22 May 2025

चेहरे पर पेंटिंग... बच्चों ने दिया प्रकृति से प्यार का संदेश

कपूरथला के नडाला में हाईवोल्टेज तारों में स्पार्किंग से तूड़ी जलकर राख

Meerut: संगोष्ठी का आयोजन किया

22 May 2025

Meerut: आंधी के कारण मकान पर गिरा पेड़ा

22 May 2025

Meerut: सड़क पर पीने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

22 May 2025

Meerut: शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

22 May 2025

Ujjain News: जय गुरुदेव के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव, संतों को देखकर लगता है हमने ईश्वर को देख लिया

22 May 2025

Watch Video: रोहतांग दर्रा में आपस में भिड़े पर्यटन कारोबारी, जमकर चले लात-घूंसे

22 May 2025

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 20 अवैध कॉलोनी ध्वस्त, 250 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

22 May 2025

त्वरित जांच रिपोर्ट मिलने का दावा खोखला, 24 घंटे करना पड़ता इंतजार

22 May 2025

झज्जर: पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर लीक होने पर झुलसे चार मजदूर, मचा हड़कंप

बांदा में प्रदर्शनी में बिजली चालित झूले में उतरा करंट, ऑपरेटर भर्ती

22 May 2025

गैंगस्टर में 25 हजार का इनामी उड़ीसा से गिरफ्तार, तीन साल से चल रहा था फरार

22 May 2025

बांदा में गांजा की खेती करने वाला गिरफ्तार, 22 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद

22 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed