सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Arjinavis made fake challans for renewal of arms license

Damoh News: अर्जीनवीस ने शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए बना दिए फर्जी चाला, एफआईआर की तैयारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 04 Jul 2025 12:42 PM IST
Damoh News: Arjinavis made fake challans for renewal of arms license
दमोह जिले में शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्रों में फर्जी चालान बनाने के मामले में कलेक्ट्रेट परिसर में बैठने वाले अर्जीनवीस पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए एडीएम ने एसपी को पत्र लिखा है। इस पूरे मामले का खुलासा एक सुरक्षा गार्ड ने किया था। उसका शस्त्र लाइसेंस रिन्यू नहीं हो रहा था। गुरुवार को जारी किए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में अर्जीनवीस पदम सिंह पिता शोभा सिंह ठाकुर निवासी फुटेरा वार्ड नंबर तीन हाल कामधेनु कॉलोनी आमचौपरा दमोह को कार्यालय द्वारा याचिका लेखक का लाइसेंस स्वीकृत किया गया है। उनके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बैठकर याचिका लेखक का कार्य किया जाता है।

शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र मय चालानों की प्रति सहित कार्यालय में प्रस्तुत किए गए थे। जिनमें से कुछ शस्त्र लाइसेंसधारियों के आवेदन पत्र के साथ संलग्न चालानों की राशि एवं नामों का सत्यापन न होने के कारण शस्त्र लाइसेंसधारियों को कथन के लिए बुलाया गया था। जिसमें से 14 शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा शपथ पत्र दिए गए एवं अलग अलग कथन दर्ज कराए गए कि उनका शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र एवं चालानों की राशि भी पदम सिंह द्वारा जमा कराई गई है। आवेदन पत्र और जमा किए गए चालानों की प्रति प्रदाय की गई थी। आवेदन पत्र एवं चालान कार्यालय में जमा किया गया। प्रस्तुत आवेदन पत्र में लगाए गए चालानों का सत्यापन कराया गया। इनमें मद 0055 में 51500 रुपये तथा मद 0030 में 21000 रुपये इस तरह कुल 72500 रुपये के फर्जी चालान पाए गए हैं। इसलिए पदम सिह के विरुद्ध शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्रों में कूट रचित चालानों को बनाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें- आसमान से निगरानी के साथ आंसू गैस भी फायर करेगा पुलिस का 'मिनी कॉप्टर', जानें खूबियां

सुरक्षा गार्ड ने किया था खुलासा
दरअसल जिले में बड़ी मात्रा में शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पेंडिंग हैं। एक निजी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड का शस्त्र लाइसेंस भी काफी समय से नवीनीकरण के लिए पेंडिंग था। पिछले दिनों उसने जनसुनवाई में कलेक्टर को इस बात से अवगत कराया और बताया कि अर्जिनवीस के माध्यम से उसने आवेदन किया है। कलेक्टर कोचर ने आवेदन निकलवाया तब इस मामले का खुलासा हुआ और अन्य लोगों के आवेदन में भी इसी प्रकार के फर्जी चलान पाए गए। जांच के बाद गुरुवार को एडीएम ने अर्जीनवीस पर एफआईआर के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजीपुर में अतिक्रमण हटवाया, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, देखें VIDEO

04 Jul 2025

ई-केवाईसी के लिए रोज पहाड़ पर चढ़ते हैं ग्रामीण, नेटवर्क न होने से बढ़ी परेशानी, VIDEO

04 Jul 2025

अखिलेश यादव बोले- कांवड़ियों के लिए समर्पित सड़क नहीं बनी, 11 साल सरकार ने भक्तों के लिए क्या किया, VIDEO

04 Jul 2025

कौशांबी और प्रयागराज में हुई घटना की कराई जाए सीबीआई जांच, VIDEO

04 Jul 2025

बिना रक्तदान किए सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खिंचवाई फोटो, किए गए पदमुक्त, VIDEO

04 Jul 2025
विज्ञापन

राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर पहुंचने से पहले जान लें ये जानकारी, VIDEO

04 Jul 2025

मुख्तार की पत्नी आफ्शा पर एक और कार्रवाई, VIDEO में जानें

03 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO: बच्ची से दुष्कर्म...पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी, पहले भी की थी हैवानियत

03 Jul 2025

सोनभद्र में बैंक मैनेजर के चालक को बदमाशों ने मारी गोली, देखें VIDEO

03 Jul 2025

शहादत दिवस पर बोले सनातन पांडेय- जन्मभूमि से बड़ा कोई देश नहीं, देखें VIDEO

03 Jul 2025

परिषदीय स्कूलों के विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस जन, किया प्रदर्शन, VIDEO

03 Jul 2025

Meerut: ज़िला अस्पताल के विभागों में आराम फरमा रहे कुत्ते, मरीजों को सता रहा डर।

03 Jul 2025

Meerut: सूदखोर से उधार लिए थे 1 लाख रुपए, ब्याज देते-देते कंगाल हो गई महिला, एसएसपी से की शिकायत।

03 Jul 2025

Meerut: एक रात में दो लूट की वारदातें, पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े।

03 Jul 2025

रोहतक: अपराजिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों पर मोबाइल फोन के पड़ रहे असर पर हुई चर्चा

03 Jul 2025

बांदा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 12.16 किलो गांजा बरामद

03 Jul 2025

वन महोत्सव पर आर्मी जवानों ने किया पौधारोपण, बांस और लेमन टी पौधे लगाए, देखें VIDEO

03 Jul 2025

सोनबरसा में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो घायल, नशे में धुत चालक ने मारी थी टक्कर

03 Jul 2025

प्राथमिक विद्यालय बदहाल, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, बोले स्कूल बन गया है जुआरियों का अड्डा, देखें VIDEO

03 Jul 2025

लखनऊ: मुहर्रम पर इमामबाड़े से निकला मेहंदी का जुलूस, शहनाई के साथ चले ऊंट और हाथी

03 Jul 2025

बांदा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 12.16 किलो गांजा बरामद

03 Jul 2025

बरेली में पिकअप से कुचलकर हाईस्कूल के छात्र की मौत, हादसे के बाद हंगामा

03 Jul 2025

लखनऊ: शारदा नहर में डूबा युवक, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

03 Jul 2025

चित्रकूट में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

03 Jul 2025

पानीपत: भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, कुदाल मारकर की हत्या

03 Jul 2025

रुपये के लेनदेन में युवक ने रिश्तेदार को मारी गोली, घायल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल किया गया रेफर

03 Jul 2025

हाथरस के सहपऊ स्थित गांव नगला कली में पति ने चाकू से किया हमला, पत्नी की मौत, प्रेमी घायल, एक अन्य की भी मौत

03 Jul 2025

इलिया कस्बे में सीवर की सफाई शुरू, गंदगी से मिलेगी राहत, VIDEO

03 Jul 2025

एकता की मिसाल...पांच पीढ़ी से ताजिए की परंपरा निभा रहे हिन्दू, देखें VIDEO

03 Jul 2025

मानक विहीन कार्य होने का आरोप लगा सीसी रोड की ढलाई रोकी, VIDEO

03 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed