{"_id":"67c82a4c52b1b09dd1097d0d","slug":"congress-warned-of-agitation-over-panchayat-ministers-beggar-statement-damoh-news-c-1-1-noi1223-2693424-2025-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पंचायत मंत्री के भिखारी वाले बयान पर कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, दी आंदोलन की चेतावनी; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पंचायत मंत्री के भिखारी वाले बयान पर कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, दी आंदोलन की चेतावनी; जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 04:55 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के पंचायती मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए भिखारी वाले बयान को लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दमोह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान की निंदा की और उनसे माफी मांगने के बाद के साथ इस्तीफा देने की मांग है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद्र जैन ने कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा मतदाताओं को भगवान मानती है और सभी दल जनता को भगवान मानते हैं, क्योंकि प्रजातंत्र में मत के द्वारा ही सरकार चुनी जाती है। एक जवाबदार मंत्री ने इस तरह की भाषा का उपयोग कर जो बात कही उसे सभी ने सुना है। जनता के लिए सरकार ही सर्वोपरि है। जनता अपनी समस्या लेकर कहां जाएगी। यदि एक मंत्री के पास लोग अपनी समस्याएं, अपनी व्यथा लेकर जाते हैं तो उसे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भिखारी कहते हैं। भाजपा सरकार में किसान और युवा सभी परेशान हैं।
अब तो वह लाडली बहनों को, किसानों को, बुजुर्गों को भिखारी कहने लगे। उन्होंने कहा कि प्रहलाद पटेल को माफी मांगनी चाहिए, प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी माफी मांगनी चाहिए और प्रहलाद पटेल को पद से हटना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर दिए गए बयान की भी निंदा की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा जितनी भाजपा सांसद की उम्र है उतने साल कमलनाथ सांसद रहे हैं। वह देश के बड़े नेता हैं। उनके खिलाफ इस तरह की बात स्वीकार्य नहीं की जाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यक्रम के तहत बताया कि वह छह मार्च गुरुवार को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंकेंगे। आठ मार्च को दमोह जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित होगा और 10 को भोपाल में एक बड़ा आंदोलन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।