सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Couple Found Dead in Rajnagar Pond, Families Allege Murder

Damoh News: तालाब में मिले प्रेमी युगल के शव, मंदिर में शादी की तस्वीरें वायरल; अब लगे रहे हत्या के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 04:39 PM IST
Damoh Couple Found Dead in Rajnagar Pond, Families Allege Murder

देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत स्थित राजनगर तालाब में प्रेमी युगल के शव मिलने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। सोमवार को तालाब से कटनी जिले की युवती का शव मिलने के बाद मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने उसी तालाब से दमोह निवासी युवक का शव भी बरामद कर लिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। युवती और युवक के परिजन एक-दूसरे पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

तालाब किनारे मिली स्कूटी, चप्पल और मोबाइल से हुई पहचान
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम राजनगर तालाब में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जबलपुर नाका चौकी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने शव बाहर निकाला। तालाब किनारे एक स्कूटी, दो जोड़ी चप्पल, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज मिले। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी सत्या पिता कैलाश निषाद के रूप में हुई। मौके पर मौजूद सामान से यह भी पता चला कि युवती के साथ एक युवक भी था, जो लापता है। इसके बाद पुलिस ने देर रात तक उसकी तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दूसरी कोशिश में मिला युवक का शव
मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने दोबारा राजनगर तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने युवक का शव भी तालाब से बरामद कर लिया। उसकी पहचान दमोह शहर की इंद्रा कॉलोनी निवासी अनमोल मुड़ा के रूप में हुई। युवक के शव के बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें- ड्रग्स निर्माण के लिए जीएसटी पंजीकरण का कथित दुरुपयोग, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

एक ही स्कूटी पर जाते दिखे थे दोनों
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले युवक और युवती को एक ही स्कूटी पर राजनगर क्षेत्र की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया। युवक की गुमशुदगी दमोह सिटी कोतवाली में जबकि युवती की गुमशुदगी कटनी जिले में दर्ज कराई गई थी। दोनों की तलाश चल ही रही थी कि सोमवार और मंगलवार को दोनों के शव तालाब से बरामद हो गए।

मंदिर में शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवक और युवती की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में दोनों मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते और शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह कर लिया था। हालांकि पुलिस ने इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल तस्वीरों की जांच की जाएगी कि वे कब और कहां की हैं तथा उनका इस घटना से क्या संबंध है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद गहरा गया है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। वहीं युवक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे के साथ भी अनहोनी हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जिला अस्पताल में बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
दोनों शव जिला अस्पताल पहुंचने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम से पहले दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर समझाइश दी, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के बीच पहले युवती और उसके बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना में दोनों मृतकों के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस बोली- जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे
देहात थाना प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि दोनों शव एक ही तालाब से मिले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। सोशल मीडिया पर वायरल शादी की तस्वीरों की भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य कारण की संभावना को खारिज नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर निष्पक्ष जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों का इंतजार है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या की या उनके साथ कोई साजिश हुई।

तालाब से शव बरामद करती पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस
 
तालाब से शव बरामद करती पुलिस
इन दोनों के शव तालाब में मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोरबा: पंप हाऊस वार्ड 16 में बिजली के खंभे में भीषण आग, तारों के जलने से मचा हड़कंप

23 Jun 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

23 Jun 2026

Kullu: परगाणू पंचायत के प्रधान सेस राम ने अपने खर्चे पर बनाई पुलिया

23 Jun 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड अपडेट: कमता की ज्योति की मौत से टूटा परिवार, आज किया गया अंतिम संस्कार

23 Jun 2026

लखनऊ अग्निकांड: मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, मिल सकती है अहम सुराग, पूरी इमारत की गई सील

23 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ में आईटीआई अलीगंज में लगा रोजगार मेला, तीन कंपनियां कर रहीं साक्षात्कार

23 Jun 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड अपडेट: आज कैसे हैं हालात, मौके से ग्राउंड रिपोर्ट

23 Jun 2026
विज्ञापन

सोनीपत के थाना कलां में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी; घर से मिले खून से सने कपड़े, संदिग्ध बेटा गायब

23 Jun 2026

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड अपडेट: जांच को पहुंची फोरेंसिक टीम

23 Jun 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से भिड़ी डबल डेकर बस, 42 यात्री सवार थे; चालक समेत पांच घायल

23 Jun 2026

हांसी के चानौत में जल आंदोलन उग्र: रात 2 बजे प्रशासन ने हटाई अवैध 'टी', लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े; SI घायल

23 Jun 2026

MP News: Bhopal में UCC पर मंथन, महिलाओं, आदिवासियों पर चर्चा के बीच बैठक से कांग्रेस गायब | Report

23 Jun 2026

राजस्थान: पुरानी रंजिश में गई विक्की की जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस ने आठ आरोपियों को दबोचा

23 Jun 2026

Damoh: तालाब में मिला युवती का शव, स्कूटी की डिग्गी में मिले पर्स व दस्तावेजों से हुई पहचान; गहराया संदेह

23 Jun 2026

लखनऊ अग्निकांडः राजनाथ सिंह बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, हम किसी को छोड़ेंगे नहीं

23 Jun 2026

Ujjain: झांझ-मंजीरे व ढोल-नगाड़ों की रही गूंज, शंखनाद की ध्वनि ने मोहा मन; बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन

23 Jun 2026

VIDEO: बरेली में सफाई कर्मियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां, हंगामा

23 Jun 2026

जन संवाद शिविर: मोबाइल नेटवर्क, सुरक्षा दीवार और घेरबाड़ की मांगें उठीं

22 Jun 2026

Roorkee: हाईटेंशन लाइन गिरने से आग का गोला बना ट्रक; इलाके में मची अफरा-तफरी

22 Jun 2026

Chamoli: मनरेगा के रुके भुगतान व प्रधानों की बैठक में बीडीओ के नहीं पहुंचने पर जमकर की नारेबाजी

22 Jun 2026

कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

22 Jun 2026

बिजनौर: युवती ने लगाई खुद को आग, शादी से मुकर गया था प्रेमी

22 Jun 2026

लखनऊ अग्निकांड: मौके पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

22 Jun 2026

चंडीगढ़ के दड़वा गांव में गत्ते की फैक्ट्री में लगी आग

काशीपुर: पर्यावरण मित्रों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

नैनीताल: युगमंच का स्वर्ण जयंती आज

22 Jun 2026

चंपावत: तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शास्त्रीय वादन, गायन, सुगम संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया

22 Jun 2026

नैनीताल: भर्ती विज्ञप्ति को निरस्त किए जाने की मांग करते हुए हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

22 Jun 2026

मेसी और रोनाल्डो जैसा बनने का सपना, राष्ट्रीय कोच की निगरानी में निखर रहे नोएडा के फुटबॉलर

22 Jun 2026

नैनीताल: सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में हल्द्वानी नगर निगम में धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मी

22 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed