{"_id":"685d2c3946b76cd5b207d90d","slug":"doctors-of-private-hospital-warned-the-administration-to-close-the-nursing-home-damoh-news-c-1-1-noi1223-3101897-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी नर्सिंग होम बंद करने की चेतावनी, बोले बार-बार के नोटिस से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी नर्सिंग होम बंद करने की चेतावनी, बोले बार-बार के नोटिस से परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 09:37 PM IST
Link Copied
दमोह शहर के नर्सिंग होम को चलाने वाले निजी डॉक्टरों ने बुधवार को दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर से मुलाकात की। छोटे-छोटे विषयों पर मिल रहे नोटिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। डॉक्टरों का कहना था कि यदि इसी तरह का प्रशासनिक रवैया रहा तो वो अब नर्सिंग होम बंद करने मजबूर हो जाएंगे। गुरुवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे और 27 जून से सभी स्वास्थ्य संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बैठक में दमोह के सभी नामी और वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हुए।
आपको बता दें दमोह के मिशन अस्पताल में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर द्वारा इलाज से हुई मौतों के मामले के बाद सभी निजी अस्पतालों के लिए जिला प्रशासन ने कई प्रकार की गाइड लाइन बनाई है। कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं। आए दिन अस्पतालों में नोटिस पहुंच रहे हैं, जिनके नियम छोटे जिले के अस्पताल पूरे कर सकते हैं। इसलिए शहर के सभी डॉक्टर पहली बार प्रशासन के खिलाफ इस तरह के गुस्से में देखे गए।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव सिंघई ने कहा पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है। हमारे रजिस्टर्ड डॉक्टर जो इस संगठन के सदस्य हैं। उन्हें प्रशासन द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। नोटिस में अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जा रहा है। छोटी-छोटी कमियां निकाली जा रही हैं। रेत से भरी बाल्टी नर्सिंग होम में नहीं है। बेड की तरफ स्टूल नहीं है और भी छोटी कमियां निकालकर परेशान किया जा रहा है। इसलिए अब वह परेशान हो गए हैं और मरीजों का इलाज न करने का फैसला लिया जा रहा है अब वह दबाव नहीं झेल सकते। डॉक्टरों द्वारा यदि यह कदम उठाया गया तो स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य विभाग समन्वय बनाएगा
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टर को यह भरोसा दिलाया है कि जो खामियां हुई है उन्हें ठीक किया जाएगा। अधिकारियों के बीच समन्वय न होने के कारण बार-बार इस तरह से टीम अस्पताल में जांच करने के लिए गई, जिससे यह अव्यवस्था हुई। अब उसमें सुधार कर दिया गया है। आगे से ऐसा नहीं होगा। इसके बाद सभी निजी क्लिनिक अस्पताल संचालक ने तय किया कि अब हड़ताल नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।