Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Husband gave triple talaq over phone, wife consumed poisonous substance, admitted in medical college
{"_id":"685d1559862ca7aa2b014902","slug":"video-meerut-husband-gave-triple-talaq-over-phone-wife-consumed-poisonous-substance-admitted-in-medical-college-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर में गुरुवार को एक महिला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, महिला का नाम अमरीन है, जिसकी शादी कुछ साल पहले आस मोहम्मद से हुई थी। दोनों की दो बेटियाँ हैं। परिजनों का आरोप है कि बेटियाँ होने के कारण आस मोहम्मद पत्नी अमरीन से नाराज़ रहता था और अक्सर दूसरी शादी की धमकी देता था।
विवाद के चलते अमरीन मायके चली गई थी। इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति ने किसी और से दूसरा निकाह कर लिया है। जब अमरीन ने इस बारे में पति से बात की तो दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ।
आरोप है कि इसी दौरान आस मोहम्मद ने अमरीन को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इस सदमे से आहत अमरीन ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। परिवारवालों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उधर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।