{"_id":"685d183d0c117f0a900dd33c","slug":"video-dispute-erupts-before-jagannath-yatra-in-meerut-priest-vs-committee-tensions-rise-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा से पहले विवाद! पुजारी पक्ष ने मंदिर बंद किया, समिति अध्यक्ष ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा से पहले विवाद! पुजारी पक्ष ने मंदिर बंद किया, समिति अध्यक्ष ने लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 03:21 PM IST
मेरठ के सदर स्थित रामायण कालीन महाबलेश्वर नाथ जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार, 27 जून को भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक शोभायात्रा निकाली जानी है। यात्रा से ठीक एक दिन पहले मंदिर परिसर में पुजारी पक्ष और मंदिर समिति के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय गोयल का आरोप है कि पुजारी पक्ष के लोगों ने मंदिर में ताला लगा दिया, जिससे शोभायात्रा की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से उन्हें यात्रा निकालने की अनुमति पहले ही मिल चुकी है, बावजूद इसके मंदिर का ताला बंद किया गया। वहीं, पुजारी पक्ष से शिवेंद्र शर्मा ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि मंदिर में कोई ताला नहीं लगाया गया, बल्कि भगवान के श्रृंगार के दौरान मंदिर को परंपरागत रूप से कुछ समय के लिए बंद किया गया था। इस विवाद के बीच एसडीएम संतोष कुमार और एसीएम रश्मि दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं। मंदिर में स्थिति सामान्य करने और शोभायात्रा के आयोजन को लेकर दोपहर 3 बजे तक दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिशें चल रही थीं। शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक यह यात्रा हर साल श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न होती है, लेकिन इस बार मंदिर प्रशासनिक विवादों के कारण सुर्खियों में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।