{"_id":"6ae36eb3a0f80da47b00fa83","slug":"illegal-liquor-seized-from-up-registered-scorpio-in-damoh-damoh-news-c-1-1-noi1513-4886958-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दमोह में पुलिस की घेराबंदी: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो से मिली 18 पेटी अवैध शराब, फरार चालक की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह में पुलिस की घेराबंदी: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो से मिली 18 पेटी अवैध शराब, फरार चालक की तलाश में पुलिस
शहर में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार देर रात पथरिया फाटक ओवरब्रिज के पास यूपी नंबर की स्कॉर्पियो से 18 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान चालक को भनक लग गई और वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो सहित कुल 5 लाख 90 हजार रुपये कीमत की सामग्री जब्त की है। मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस शराब के स्रोत और उसकी सप्लाई से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
गुरुवार शाम करीब चार बजे सीएसपी एचआर पांडे ने कोतवाली टीआई मनीष कुमार की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया। सीएसपी ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की यूपी पासिंग स्कॉर्पियो क्रमांक UP 14 BC 0262 में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर पथरिया फाटक ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की गई।
पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागा चालक
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को देख लिया और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें 18 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। जब्त शराब और स्कॉर्पियो की कुल कीमत 5 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।
आरटीओ से मांगी वाहन मालिक की जानकारी
पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। स्कॉर्पियो के पंजीयन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग (आरटीओ) से वाहन मालिक की जानकारी मांगी गई है। पुलिस का मानना है कि वाहन मालिक की जानकारी मिलने से मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी, इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस शराब के परिवहन और संभावित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई फरार चालक की गिरफ्तारी और वाहन मालिक की जानकारी मिलने के बाद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।