{"_id":"6992ebf0beb105653c0ccb61","slug":"lawyers-abstain-from-work-in-protest-against-advocates-shooting-in-karera-shivpuri-damoh-news-c-1-1-noi1513-3957701-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शिवपुरी के करैरा में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलमबंद हड़ताल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शिवपुरी के करैरा में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलमबंद हड़ताल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 04:38 PM IST
Link Copied
बीती 14 फरवरी को शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। मध्यप्रदेश बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत आज दोपहर जिला अधिवक्ता संघ, दमोह के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व शासकीय नौकरी तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। हड़ताल के चलते न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और कुर्सियां सूनी नजर आईं।
अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने कहा कि अधिवक्ता पक्षकारों के हित में कार्य करते हैं लेकिन योजनाबद्ध हत्या जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग दोहराई। इस दौरान अधिवक्ता सुरेश खत्री, सुधीर पांडे, मुकेश पांडे, सचिन गुरु, नितिन मिश्रा, मनीष नगाइच, कौशलेंद्र पांडे, विवेक मोदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
शिवपुरी हत्याकांड के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।