Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Dewas News
›
A fire broke out due to a short circuit in Nandla village of Tok Khurd area, burning crops on 30 to 40 bighas.
{"_id":"69a833a269bba89e6e02ae2c","slug":"a-fire-broke-out-due-to-a-short-circuit-in-nandla-village-of-tok-khurd-area-burning-crops-on-30-to-40-bighas-dewas-news-c-1-1-noi1389-4015594-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: आग में 40 बीघा की फसल जलकर खाक, खेतों से गुजर रही लाइन के शॉर्ट-सर्किट की चिंगारी ने लिया बड़ा रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: आग में 40 बीघा की फसल जलकर खाक, खेतों से गुजर रही लाइन के शॉर्ट-सर्किट की चिंगारी ने लिया बड़ा रूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 08:13 PM IST
Link Copied
देवास जिले के टोकखुर्द क्षेत्र के नांदला गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते खेतों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 30 से 40 बीघा खेत इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में 8 से 9 किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों के अनुसार, खेतों से गुजर रही विद्युत वितरण कंपनी की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसके कारण सूखी फसल में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण उस पर काबू पाने में काफी समय लग गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि तब तक किसानों की बड़ी मात्रा में खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग और अधिक फैल सकती थी, जिससे आसपास के कई अन्य किसानों के खेत भी इसकी चपेट में आ जाते। वहीं आग की सूचना लगते ही टोंक खुर्द थाना क्षेत्र की डायल 112 मौके पर पहुंची और पायलट राहुल जलोदिया सैनिक धर्मेंद्र चौहान ने भी ग्रामीणों के साथ आग को काबू पाने में मदद की।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
किसानों का कहना है कि उनके खेत में आग लगी है और आग लगने के कारण उनके लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई। इसका मुख्य कारण यहां से गुजरने वाली विद्युत वितरण कंपनी की लाइन है, जिसके चलते किसानों को नुकसान हुआ है। किसान खुद बता रहे हैं कि किस तरह से उनके खेतों में आग लगी है, वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि ग्रामीण समय रहते आग पर काबू नहीं पाते तो आग और फैलती और कई खेतों को इसकी चपेट में ले लेती। ग्रामीण अपने संसाधनों से आग को बुझाते रहे। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग पर काबू कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।