सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   DSP dies after balcony collapses in Vijayanagar area, Collector and SP reach the spot

Dewas News: विजयनगर क्षेत्र में मकान का छज्जा गिरने से पूर्व डीएसपी की मौत, घर पहुंचे कलेक्टर और एसपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 08:25 AM IST
DSP dies after balcony collapses in Vijayanagar area, Collector and SP reach the spot
देवास के विजय नगर मुख्य मार्ग स्थित मकान से छत का छज्जा गिरने से सेवाविृत्त डीएसपी उसके नीचे दब गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कलेक्टर, पुलिस विभाग व नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच गया था।

जानकारी के अनुसार विजय नगर मुख्य मार्ग स्थित सेवानिवृत्त डीएसपी हिम्मत सिंह राणा उम्र 82 वर्ष शुक्रवार दोपहर में अपने घर के बाहर धूप में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उसी दौरान ऊपर से घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसमें वह दब गए, सूचना मिलने पर पुलिस बल सहित नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और छज्जे को जेसीबी से हटाया। जिसमें डीएसपी दबे हुए थे, उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने हालत का जायजा लिया। मृतक के भतीजे नवीन सोलंकी ने बताया कि यहां पर उनके फूफाजी और भुआजी रहते हैं। परिवार के बाकी लोग राजस्थान में रहते हैं दो दिनों पूर्व पूरा परिवार यहीं था।

परिजनों के अनुसार, राणा करीब 20 वर्ष पहले डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। वे हाउसिंग बोर्ड के इस मकान में रहते थे। हादसे के वक्त वे बरामदे में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उस समय घर में उनकी पत्नी कमला, बेटी प्रीति और नातिन मौजूद थी। घर के पास रेलवे लाइन भी गुजरती है, यह भी जांच का हिस्सा है कि क्या कंपन या कोई अन्य कारण दुर्घटना की वजह बना। क्षेत्रीय निवासी दिग्विजय सिंह झाला ने बताया कि हादसा पूरी तरह छज्जा गिरने की वजह से हुआ। मकान पुराना जरुर था, लेकिन उसकी स्थिति सामान्य थी। हादसा क्यों हुआ, यह जांच का विषय है

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: सर्द हवाओं से कांप रहा मध्यप्रदेश, भोपाल सहित 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट,तापमान में गिरावट

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि मकान करीब 40 वर्ष पुराना था, छज्जा छत को आगे बढ़ाकर बनाया था, जिसमें नीचे कोई पिलर नहीं था। संभवत: छज्जे के सरीए सडऩे के कारण गिर गया था, बड़े दु:ख की बात है कि उनकी हादसे में मौत हो गई। जिला प्रशासन और एस डीआरएफ की टीम पहुंच गई थी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि विजयनगर मेन रोड स्थित मकान का छज्जा अचानक गिरा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण संबंधी कमी थी या कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Srinagar Blast: नौगाम पुलिस थाने के अंदर भीषण धमाके में दो लोगों की मौत, इलाका सील

15 Nov 2025

Srinagar: नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट, दो की मौत

15 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: बिहार में हॉट सीटों की कैसी है स्थिति, कई दिग्गज हारे तो कई का चला जादू

15 Nov 2025

बिजली निगम में संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में प्रदर्शन, VIDEO

15 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: एनडीए ने महागठबंधन को दिया बड़ा झटका, चुनाव में किसने क्या पाया?

15 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: भाजपा की इस रणनीति का जवाब कहां से लाएगा विपक्ष?

15 Nov 2025

VIDEO: विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

14 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Result 2025: बिहार चुनाव में VIP का नहीं खुला खाता, महागठबंधन के ओर से थे डिप्टी सीएम का चेहरा

14 Nov 2025

Bihar Result 2025: अखिलेश यादव ने भी किया था बिहार में चुनाव प्रचार, 25 सीटों पर की रैली, 4 सीटों पर जीत

14 Nov 2025

Meerut: श्रीमद् भागवत कथा में बताई भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं

14 Nov 2025

Meerut: बिहार में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

14 Nov 2025

Meerut: श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मनाया बाल दिवस

14 Nov 2025

Meerut: बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद हस्तिनापुर में जश्न

14 Nov 2025

Meerut: एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में खेल महोत्सव

14 Nov 2025

Meerut: दौराला में मनाया बिहार में जीत का जश्न

14 Nov 2025

Meerut: आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मनाया बाल दिवस

14 Nov 2025

Meerut: मवाना तहसील में जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़े

14 Nov 2025

Meerut: एसआईआर की समीक्षा में एसडीएम सख्त, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

14 Nov 2025

मऊ में नए शिलापट्ट से विधायक का नाम गायब, VIDEO

14 Nov 2025

लखनऊ में गौरैया संस्कृति महोत्सव-2025 का आयोजन, लोक गायिका व कलाकारों ने दी प्रस्तुति

14 Nov 2025

लखनऊ में आयोजित जनजाति भागीदारी उत्सव में मंत्री असीम अरुण ने पत्नी के साथ बजाया ढोल

14 Nov 2025

आर्यन छात्र संगठन ने 20वां स्थापना दिवस मनाया, संजय बिष्ट बने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

14 Nov 2025

Rishikesh: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 18 पेटी शराब, बीयर बरामद

14 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: हाइड्रोजन बम फुस्स, 'वोट चोरी' भी बेअसर, नतीजों में 'राहुल फैक्टर' की चर्चा

14 Nov 2025

ऊखीमठ में हुई खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता, विभिन्न विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

14 Nov 2025

गर्भाशय में नहीं, फैलोपियन ट्यूब में था भ्रूण, फट गई ट्यूब, समय रहते हुआ ऑपरेशन, ऐसे बची महिला की जान

14 Nov 2025

Bihar Result 2025: बिहार के चुनावी नतीजों का मोदी फैक्टर, केंद्र की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई?

14 Nov 2025

Rampur Bushahr: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिंदी और पहाड़ी गानों पर झूमे दर्शक

14 Nov 2025

ऊखीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार जीत पर मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशियां

14 Nov 2025

फरीदाबाद: मुजेसर शहरी स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर इमारत में दरारें, मरम्मत न होने से मरीज परेशान

14 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed