{"_id":"68132ab3ee63096487043ea4","slug":"horrible-road-accident-in-guna-car-collided-with-divider-4-people-died-guna-news-c-1-1-noi1226-2896397-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: गुना में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: गुना में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार लोगों की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 04:18 PM IST
Link Copied
गुना जिले में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात भीषण कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा ख़ूनी हाइवे के नाम से कुख्यात नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा इलाके में हुआ है। यह क्षेत्र हाईरिस्क एक्सीडेंटल ज़ोन बन चुका है, जहां लगभग आए दिन हादसे होते रहते हैं।
जानकारी सामने आई है कि शिवपुरी जिले के ग्राम रिजौदा थाना कोलारस निवासी सात लोग गुना जिले के ग्राम मावन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे और रात दो बजकर 30 मिनट पर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी कार क्रमांक एमपी 06 सीए 0419 अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर लगे डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24) और हितेश बैरागी (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुदीप रघुवंशी (27), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) घायल हुए हैं। कार को सुमित रघुवंशी चला रहा था।
हादसे में घायलों को देर ही गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रवाना किया गया है। बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है वह दुर्घटनाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। भदौरा-म्याना क्षेत्र में आए दिन हादस होते हैं लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
परिजनों के मुताबिक उन्हें 6 बजे के लगभग ये जानकारी लगी है। उन्होंने बताया कि ये एक विवाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से ये लोग वापस लौट रहे थे। उसी दौरान हुए हादसे में जीप पलट गई और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे के मुताबिक प्रथमदृष्टया ये प्रतीत हुआ है कि डिवाइडर से टकराने के बाद इन लोगों की कार ने पलटी खाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।