{"_id":"66bc1613386a8e5d3e029af6","slug":"people-of-25-villages-took-a-resolution-that-they-will-greet-each-other-by-saying-ram-ram-guna-news-c-1-1-noi1226-1995717-2024-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: 25 गांवों के लोगों ने लिया संकल्प, एक दूजे को राम-राम कहकर अभिवादन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: 25 गांवों के लोगों ने लिया संकल्प, एक दूजे को राम-राम कहकर अभिवादन करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 02:33 PM IST
श्रीराम शरणम् परिवार गुना द्वारा रविवार को श्री अमृतवाणी सत्संग का आध्यात्मिक कार्यक्रम राघौगढ़ ब्लॉक के आवन स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। रिमझिम बारिश के बीच आयोजित सत्संग के दौरान श्रद्धज्ञलुओं की बड़ी तादाद मौजूद रही। करीब 25 गांवों के लोगों ने राम-नाम का जाप कर पूरा वातावरण राममय कर दिया।
श्री अमृतवाणी संकीर्तन पाठ के बाद ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि अब सभी लोग पुरानी सभ्यता का अनुसरण करेंगे और अभिवादन के दौरान राम-राम कहकर ही एक-दूसरे को संबोधित किया जाएगा। श्रीराम शरणम् संस्था द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में विधायक जयवर्धन सिंह, राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित रुठियाई, राघौगढ़ और आवन आदि गांवों से ढाई हजार लोग शामिल हुए। संकीर्तन में इस बात को लेकर चिंता जाहिर की गई कि लोग मुख्य संस्कृति को भूलते जा रहे हैं और मुख्य धारा से भटक गए हैं। तभी जीवन में अशांति का वातावरण बढ़ता जा रहा है। बता दें कि अमृतवाणी सत्संग का आध्यात्मिक कार्यक्रम गुना मुख्यालय पर भी श्रीराम शरणम् कमला भवन नयापुरा में प्रत्येक रविवार को सुबह 8 बजे से आयोजित होता है, जिसका सिलसिला करीब 35 सालों से लगातार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।