सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: After a dispute over a car, a young man was shot dead at a Devi Jagran.

Gwalior News: देवी जागरण में युवक की गोली मारकर हत्या, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 12:09 PM IST
Gwalior News: After a dispute over a car, a young man was shot dead at a Devi Jagran.
ग्वालियर में देवी जागरण में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद जागरण स्थल और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के दौरान का मंजर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना बीती रात ग्वालियर थाना इलाके के खिला गेट क्षेत्र की है। बताया गया है कि यहां घासमंडी इलाके में स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर के आगे माता की झांकी लगी है। वहीं देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें लधेड़ी निवासी मोनू बाथम भी पहुंचा था। मोनू आजकल गोला का मंदिर इलाके में रहता था। जागरण में शामिल होने के लिए वहां पहुंचा था। जागरण में भजन और सांस्कृतिक आयोजन चल रहा था कि देर रात अचानक कुछ हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और मोनू बाथम को पीछे से गोली मार दी।

गोली लगने के बाद मोनू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और हत्यारे हवा में हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। घटना के बाद जागरण में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर से उधर भागने लगे। घटना स्थल के आसपास का एक सीटीवीवी वीडियो भी मिला है, जिसमें आरोपी और लोग भागते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मकान विध्वंस पर हाईकोर्ट सख्त, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम को हाईकोर्ट ने किया तलब

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद मोनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आयी है। संदेहियों के ठिकानों पर पुलिस पार्टी भेजी गई है। इसमें नामजद आरोपियों मे से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

उधर मृतक के भाई ने बताया कि मोनू भाजपा से जुड़ा था और पार्षद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। उसने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता जागरण का आयोजन कराया था। रात में जागरण के समय लगभग साढ़े बारह बजे आकर उसे गोली मार दी गई। मृतक के भाई सोनू बाथम ने बताया कि शाम को मैं जॉब से आ रहा था, मेरी पत्नी भी साथ थी। आरोपियों ने बीच सड़क पर गाड़ी लगा रखी थी। इसे हटाने की कहने पर उन लोगों ने झगड़ा किया था। इस समय मोनू भी आ गया था। उससे भी विवाद हुआ था। उसके बाद देर रात उन्होंने योजना बनाकर देर रात उसके भाई को पीछे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: भैंसाली मैदान स्थित छावनी परिषद रामलीला का अद्भुत मंचन, कलाकरों ने मंत्रमुग्ध किए दर्शक

26 Sep 2025

साले के पीटने से आहत जीजा ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

26 Sep 2025

आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारें पढ़ा रही मासूमों को वर्णमाला, पशु-पक्षियों के आकर्षक चित्र भी लगे

25 Sep 2025

नवरात्र में घर-घर कन्या पूजन, दही जलेबी का भोग

25 Sep 2025

स्वच्छता अभियान के तहत ब्लाक प्रमुख के साथ प्रधान संघ ने लगाई झाड़ू

25 Sep 2025
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व प्रधानों को स्वच्छता संदेश की प्रतिज्ञा दिलाई

25 Sep 2025

VIDEO: किशोर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे, किया प्रदर्शन

25 Sep 2025
विज्ञापन

सरैया आरओबी, एचटी लाइन की शिफ्टिंग का काम पूरा

25 Sep 2025

संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच अक्तूबर से, सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक

25 Sep 2025

Meerut: सहारनपुर जेल में साथ रहे स्टाफ से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, गले लगाया, पूछा हाल-चाल

25 Sep 2025

इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर होने पर सपाइयों ने जताई खुशी, आतिशबाजी की

25 Sep 2025

Meerut: गाजियाबाद के सिद्धार्थ की मेरठ के डॉक्टरों ने बचाई जान, घर के बाहर खेलते हुए सांप के काटने से बिगड़ी थी हालत

25 Sep 2025

छात्र संघ चुनाव...डीएवी में नामांकन के साथ छात्रों ने किया शक्ति प्रदर्शन

25 Sep 2025

पंडित दीनदयाल उपाध्याय: मेरठ के सीसीएसयू में आयोजित गोष्ठी में पहुंचे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व अन्य भाजपा नेता

25 Sep 2025

Meerut: फार्मिस्ट दिवस पर आईएमए हॉल में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य व सीएमओ

25 Sep 2025

दादरी विवाद: मवाना रोड पर आंबेडकर धर्मशाला स्थित कार्यालय सलावा गांव के पीड़ितों से मिले चंद्रशेखर

25 Sep 2025

Meerut: रजपुरा ब्लॉक सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विचार गोष्टी में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष

25 Sep 2025

Bijnor: जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन पर लें मदद, पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति संगोष्ठी में महिलाओं और बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरुक,

25 Sep 2025

Singrauli News: MLA मेश्राम की शिकायत पर कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, समर्थकों ने कोतवाली थाना घेरा

25 Sep 2025

आश्रम केस: पुलिस ऑफिसर बनकर फोन करता था आरोपी

25 Sep 2025

नूंह साइबर क्राइम थाना की कार्रवाई, दो साइबर ठग गिरफ्तार

25 Sep 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान रास्ता हुआ बंद, लगा जाम

25 Sep 2025

गुरुग्राम में जमीन के विवाद की रंजिश में नाथूपुर गांव में गला रेतकर चचेरे भाई की हत्या

25 Sep 2025

डीयू में रूपा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किताब 'लिविंग द विवेकानंद वे' का हुआ लोकार्पण

25 Sep 2025

गुरुग्राम के बाबा सिद्धेश्वर रामलीला कमेटी की ओर से निकाली गई राम बारात

25 Sep 2025

फरीदाबाद में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए, अब कुल मामलों की संख्या 21

25 Sep 2025

चोरी के वाहन खरीदकर उसके कलपुर्जे बेचने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा

25 Sep 2025

ट्रेड शो: राफे एमफाइबर कंपनी का यूएवी रहा आकर्षण का केंद्र

25 Sep 2025

लघु सचिवालय नूंह में आयोजित हुआ दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कार्यक्रम

25 Sep 2025

बुलंदशहर के खुर्जा में वाहनों के दबाव के कारण जंक्शन मार्ग पर लगा लंबा जाम

25 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed