Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Indore News
›
In Indore's famous ball case, the officer changed the statement in the court saying who killed the bat, I do not know
{"_id":"62111febd58d2d7aa51d9b05","slug":"in-indore-s-famous-ball-case-the-officer-changed-the-statement-in-the-court-saying-who-killed-the-bat-i-do-not-know","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंदौर के बहुचर्चित बल्लाकांड में अधिकारी ने कोर्ट में बदला बयान बोले किसने बल्ला मारा,मुझे नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर के बहुचर्चित बल्लाकांड में अधिकारी ने कोर्ट में बदला बयान बोले किसने बल्ला मारा,मुझे नहीं पता
वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Published by: कुलभूषण राजदेव Updated Sat, 19 Feb 2022 10:44 PM IST
Link Copied
इंदौर के बहुचर्चित बल्लाकांड में अधिकारी ने कोर्ट में बयान बदल दिए। कहा कि घटना के वक्त वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्हें नहीं पता किसने बल्ला मारा था। आकाश विजयवर्गीय को बल्ला मारते हुए नहीं देखा।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इंदौर में गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया था। विधायक आकाश विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर थे। कार्रवाई के दौरान उनका नगर निगम के अफसरों से विवाद हुआ। इसके बाद आरोप लगे थे कि विधायक विजयवर्गीय ने निगम के तत्कालीन भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस को क्रिकेट खेलने के बल्ले से पीट दिया था।वहीं इंदौर में इस संबंध में विशेष न्यायालय गठित होने के बाद शुक्रवार को विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले निगम अधिकारी बायस का प्रतिपरीक्षण हुआ। इसमें वे कोर्ट में बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्हें नहीं पता कि उन्हें बल्ला किसने मारा था
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।