यूपी विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी भाजपा का प्रदर्शन योगी अखिलेश इन पर तो आपने लोगों को शर्त लगाते सुना होगा पर क्या आपको पता यूपी चुनाव में चाचा भतीजा पर सट्टा लग रहा है और लोग इस बात पर भी शर्त लगा रहे हैं कि चाचा शिवपाल और भतीजा अखिलेश में से किसकी जीत होगी और कौन ज्यादा वोट बटोरेगा।
मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश चुनावी मैदान में हैं तो वहीं जसवंतनगर से प्रसपा के शिवपाल यादव साइकिल के ही चिन्ह पर लड़ रहे हैं। जहां अखिलेश का ये पहला विधानसभा चुनाव है वहीं शिवपाल 7वीं बार विधानसभा के चुनावी मैदान में हैं। दोनों के समर्थकों का जोश अपने चरम पर है लेकिन किसको ज्यादा वोट मिलेगा उस पर जोरदार शर्तों का दौर जारी है।
चाचा और भतीजे में से कौन खींचेगा बड़ी लकीर इस पर लोग शर्त लगा रहा है। मुलायम अपने गढ़ में अपने बेटे अखिलेश के लिए प्रचार करने पहुंचे वहीं शिवपाल यादव भी लगातार ये कहते रहें हैं कि मैं चाहता हूं कि अखिलेश ज्यादा वोटों से जीते ।
पिछले कई समय से चाचा भतीजे की रार के बाद जब दोनों साथ हैं तो अब लोग सट्टा लगाकर इनके जीतने और ज्यादा सीटें जीतने पर दांव लगा रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि दोनों ही राजनीति के मंझे हैं पर देखना ये हैं कि 7 बार विधानसभा चुनाव के युद्ध में शामिल होने शिवपाल यादव कितने सीटें निकाल पाते हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव में शामिल होने वाले अखिलेश यादव परंपरागत गढ़ कितनी सीटें बचा पाते