सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   second wife along with her brother-in-law murdered her husband both have been arrested in budaun

असीरउद्दीन हत्याकांड: बदायूं में दूसरी बीवी ने बहनोई संग मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में असीरउद्दीन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। 

second wife along with her brother-in-law murdered her husband both have been arrested in budaun
हत्यारोपी महिला और उसका बहनोई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने असीरउद्दीन की हत्यारोपी पत्नी और साढू को पांचवें दिन तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Trending Videos


27 जनवरी को असीरउद्दीन का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में दो गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता इशारउद्दीन ने बताया कि बेटे की पहली शादी गांव की रहने वाली अंजुम के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक दो बार ही वह पति के साथ आई, फिर वह अपने बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही थी। बेटा दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। 

गेहूं के खेत में फेंका था शव 
दिल्ली से असीरउद्दीन करीब दस दिन पहले घर आया था। सोमवार की शाम आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव के ही रहने वाले अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी व साढू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों कों कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा कर दिया गया है। असीरउद्दीन की हत्यारोपी पत्नी व साढू ने पूछताछ में घटना कबूल कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed