सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   An email threatening to bomb Dumna and other airports in the country was received

MP News: ई-मेल से हड़कंप, डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे चला सर्च ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Jun 2025 05:42 PM IST
An email threatening to bomb Dumna and other airports in the country was received
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते (BDS) के साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। बीडीएस की टीम ने करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

ये भी पढ़ें: सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर

एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव रंजन पांडे ने बताया कि रविवार सुबह 10:18 बजे एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। मेल में लिखा था कि एयरपोर्ट के आसपास बैग में शक्तिशाली बम रखा गया है, जिसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है। यह ई-मेल 'roadcurekill@atomi.nid" आईडी से भेजा गया था, जिसमें डुमना एयरपोर्ट सहित देश के अन्य कई एयरपोर्ट्स और कुल 41 लोगों को टैग किया गया था। ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रोटोकॉल का पालन किया गया और टर्मिनल को खाली करवा कर पुलिस, बीडीएस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। बम निरोधक दस्ते ने लगभग तीन घंटे तक संपूर्ण परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने खमरिया थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट को भी इसी प्रकार का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें: MP में 15 दिन में 10% बारिश को कोटा पूरा, समान्य से 2 इंच ज्यादा हुई बारिश, भोपाल में अभी कम वर्षा

एफआईआर दर्ज, जांच जारी
खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि डुमना एयरपोर्ट को विस्फोट से उड़ाने की धमकी से संबंधित ई-मेल की शिकायत एयरपोर्ट प्रबंधन ने दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी के चोलापुर में मंदिर के रास्ते पर बनी दीवार को लेकर दो पक्ष भिड़े, बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, अधिकारी मौके पर

30 Jun 2025

मोहाली में फैक्टरी में अचानक लगी आग, नाै माह की बच्ची की माैत

30 Jun 2025

गाजियाबाद में बारिश: एमएमजी जिला अस्पताल के पंजीकरण सेंटर पर भीड़, छाता लेकर बचते आए नजर

30 Jun 2025

Sitamarhi: 'अपनी मर्जी से शादी की है..अब तंग न करें' एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह के बाद शेयर किया ये वीडियो

30 Jun 2025

चंडीगढ़ निगम की बैठक में बोलीं पार्षद प्रेमलता-वार्ड में कोई इंजीनियर नहीं जाता

30 Jun 2025
विज्ञापन

मोगा में बाघापुराना पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में चलाया कासो ऑपरेशन

खटीमा में लगातार बारिश से खकरा नाले का जलस्तर बढ़ा, पिछले साल की तबाही आई याद

विज्ञापन

चंपावत जिले में 10 बांडेड चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त

30 Jun 2025

MP: कुख्यात अपराधी करण बिहारी पर NSA की कार्रवाई, अवैध वसूली और हत्या के प्रयास जैसे 11 गंभीर प्रकरण दर्ज

30 Jun 2025

Meerut: मौसम ने ली करवट, झमाझम बरसात ने गर्मी से दी राहत, कई जगह जलभराव

30 Jun 2025

बीफार्मा छात्र निकले साइबर ठग, लिंक भेजकर खाली कर देते थे खाता

30 Jun 2025

गाजियाबाद: हाउस टैक्स बढ़ने से व्यापारी परेशान, निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपेंगे ज्ञापन

30 Jun 2025

लखनऊ में आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन

30 Jun 2025

अमीनाबाद की मोहन मार्केट को रोशन करने के लिए बिछाए गए बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत

30 Jun 2025

बलरामपुर में विशालकाय अजगर ने निगली बकरी..., ग्रामीणों ने देखा तो फैली दहशत

30 Jun 2025

Katni News:  भदावर गांव में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, JCB सहित छह गाड़ियों में की तोड़फोड़

30 Jun 2025

दबंगों ने किशोर को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

30 Jun 2025

फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल मार्केट में शोरूम में लगी आग

30 Jun 2025

करनाल: शहर में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावान

30 Jun 2025

कैथल: सुबह से आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावाना

30 Jun 2025

Chirag Paswan: राजगीर में गरजे चिराग पासवान, तेजस्वी पर भी जमकर साधा निशाना, बोले-राहुल गांधी कब माफी मांगेंगे

30 Jun 2025

ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, आक्रोशित दुकानदारों ने थाना घेरा

30 Jun 2025

Saharanpur: गांव से कस्बों तक आफत की बारिश, खेतों में भर गया पानी, बिजली भी ठप

30 Jun 2025

लखनऊ में कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या

30 Jun 2025

Shimla: राजधानी में कई भवनों पर मंडराया संकट, बिजली बोर्ड के दफ्तर में पड़ी दरारें

30 Jun 2025

Shimla: डेंटल कॉलेज शिमला में इंटर डेंटल प्रतियोगिता का समापन, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रहे मुख्य अतिथि

30 Jun 2025

अंबाला में सुबह बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना

30 Jun 2025

मेरठ में बारिश के कारण गारमेंट्स की सिलाई करने का कारखाना धराशायी

30 Jun 2025

लुधियाना के श्री गोविंद गोधाम में मैंगो उत्सव का आयोजन

30 Jun 2025

लुधियाना में तेज रफ्तार ऑडी कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

30 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed