{"_id":"675a6c1b8d78d155a7053438","slug":"digital-arrest-and-fraud-of-rs-12-lakh-from-retired-officer-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2405764-2024-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख की ठगी, शिकायत के बाद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 12 लाख की ठगी, शिकायत के बाद मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 06:37 PM IST
Link Copied
मुम्बई क्राइम ब्रांच के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन रक्षा मंत्रालय की फैक्टरी के सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर ठगी है। रांझी पुलिस ने पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
रांझी थाना प्रभारी मानव द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर जेडीए कॉलोनी निवासी प्रकाश एंथोनी भारत सरकार की ग्रे आयरन फैक्टरी में अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। वह कुछ समय पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पास 1 दिसंबर को फोन आया था, जिसमें आरोपियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की बात की और उससे छुटकारा दिलाने की एवज में पहले उनसे 1 लाख 75000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इसके बाद आरोपियों ने 1 से 5 दिसंबर तक उन्हें तथा उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट रखते हुए 10 लाख रूपये ट्रांसफर करवाये। इस दौरान फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से यह धमकी देते रहे कि वह डिजिटल अरेस्ट है लिहाजा घर से बाहर न निकले, इस तरह से चार दिनों तक पीड़ित दंपति अपने ही घर में कैद रहे।
दो बार में पौने 12 लाख रूपये ट्रांसफर करवाने के बाद आरोपी रूपये की मांग करते हुए फोन कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उन्हें पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व मुम्बई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर गोरा बाजार थानान्तर्गत 10 लाख रुपये की ठगी की गयी थी। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं है। जांच एजेंसी या पुलिस बन ऐसा कॉल करने वाले ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य है। इस संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके बावजूद भी ऐसी घटना सामने आ रही है। रांझी में भी सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ ऐसी घटना घटित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।