{"_id":"67c1bc529370bde6670b677b","slug":"drunken-husband-fell-asleep-did-not-get-food-when-he-woke-up-in-the-night-then-killed-his-wife-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2676432-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: शराब पीकर सो गया पति, रात में जागने पर नहीं मिला खाना तो बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: शराब पीकर सो गया पति, रात में जागने पर नहीं मिला खाना तो बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 10:27 PM IST
जबलपुर में एक पति ने खाना नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति शराब के नशे में घर आकर सो गया। नशे में धुत पति को सोता देख पत्नी ने खाना जानवरों को दे दिया था। रात में जब पति जागा और खाना नहीं मिला तो उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव के साथ ही सो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि मांडवा बस्ती टेंडर-2 निवासी सुशील यादव (55) अपनी पत्नी रमा यादव (50) के साथ रहता था। वह मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। बुधवार की रात शराब पीकर घर आने के बाद वह सो गया। पति को नशे में धुत सोता देख पत्नी ने बचा हुआ खाना खराब न हो जाए, यह सोचकर जानवरों को खिला दिया।
शराब के नशे में धुत पति रात में उठकर खाना मांगने लगा। पत्नी ने कहा कि खाना खत्म हो गया है। इस बात पर उसने फावड़े से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ ही सो गया। गुरुवार दोपहर वह आदर्श नगर निवासी बेटे शुभम के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बेटे ने पिता के घर पहुंचकर देखा तो मां की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।