Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
VIDEO : MP Arun Govil distributed copies of Ramcharitmanas in door-to-door Ramayana campaign in Meerut, women became emotional after seeing Shri Ram
{"_id":"67c17ec64957b92bca08b699","slug":"video-mp-arun-govil-distributed-copies-of-ramcharitmanas-in-door-to-door-ramayana-campaign-in-meerut-women-became-emotional-after-seeing-shri-ram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ में घर-घर रामायण अभियान में सांसद अरुण गोविल ने वितरित की रामचरितमानस की प्रतियां, श्री राम को देख भावुक हुई महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ में घर-घर रामायण अभियान में सांसद अरुण गोविल ने वितरित की रामचरितमानस की प्रतियां, श्री राम को देख भावुक हुई महिलाएं
घर-घर रामायण अभियान में शुक्रवार को कार्यक्रम क्षेत्र में तीन स्थानों पर किया गया। सांसद अरुण गोविल ने ग्रामीणों को श्रीरामचरितमानस की प्रतियां वितरित की।
सबसे पहले कार्यक्रम रजपुरा मंडल के सिखेड़ा गांव में किया गया। यहां ग्राम प्रधान संगीता चौटाला ने महिलाओं के साथ सांसद अरुण गोविल का स्वागत किया। उसके बाद संसद ने संबोधन में कहा कि हम संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। त्योहारों को भी मनोरंजन की तरह मना रहे हैं। अपनी संस्कृति, सभ्यता से फिर से जोड़ने के लिए यह घर घर रामायण अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में अजीत चौधरी ने कहा अभियान से हर घर रामचरितमानस की प्रतियां पहुंचाने का काम किया जा रहा है। रजपुरा मंडल अध्यक्ष ने कहा एक कार्यक्रम में पांच गांव के लोगों को प्रतियां भेंट की जा रहीं है। अभियान में गांव सिखेड़ा, सैनी और मवाना रोड जेपी एकेडमी में हुए कार्यक्रम में कुल 15 गांव के लोगों को प्रतियां दी गई है।
सांसद को देख भावुक हुई महिलाएं
रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को साक्षात अपने सामने देख कई महिलाएं भावुक हो गईं। कई महिलाओं ने पैर छुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।