Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News: Makaronia Municipality's sanitation workers reached the Collector's office bowing down
{"_id":"67c1169f04a9086ee1065b7a","slug":"unique-demonstration-of-sanitation-workers-regarding-their-demands-reached-collectors-office-paying-obeisance-sagar-news-c-1-1-noi1338-2675245-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे कलेक्टर कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे कलेक्टर कार्यालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 08:08 AM IST
Link Copied
सागर के उपनगर मकरोनिया नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने मांगों को लेकर गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। वे साष्टांग दंडवत करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और हाथों में पीले चावल लेकर ज्ञापन सौंपा। सफाई कामगार यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने नगर पालिका प्रशासन पर समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
ज्ञापन में सफाईकर्मियों ने बताया कि मकरोनिया नगर पालिका प्लेसमेंट में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। पहले हुए समझौतों का पालन भी नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के 20 सफाईकर्मियों को सेवा से हटा दिया गया था। साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है।
यूनियन ने नगर पालिका पर यह भी आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, पालिका अपने खास लोगों को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त कर रही है, जोकि 19 फरवरी 2021 को यूनियन के साथ हुए समझौते का उल्लंघन है।
सफाईकर्मी अपनी समस्याओं के समाधान की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ, तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।