Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jalore News
›
Jalore: Cheating conspiracy in REET exam-2024 foiled, 2 accused arrested, 4 mobiles and one lakh cash seized
{"_id":"67c17ff2364bba7060094db6","slug":"reet-exam-2024-two-arrested-for-attempting-to-cheat-4-mobiles-and-one-lakh-cash-seized-jalore-news-c-1-1-noi1335-2675494-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jalore: रीट परीक्षा-2024 में नकल की साजिश नाकाम, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल और एक लाख कैश जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: रीट परीक्षा-2024 में नकल की साजिश नाकाम, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल और एक लाख कैश जब्त किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 03:16 PM IST
Link Copied
रीट परीक्षा-2024 में नकल कराने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को जालौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन और 1 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों की पहचान गणेशाराम पुत्र ठाकराराम (निवासी देवड़ा, थाना झाब) और भीखाराम पुत्र भीयांराम (निवासी रानीवाड़ा रोड, सांचौर) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी अपने परिचित दो लड़कों और दो लड़कियों को परीक्षा केंद्र पर नकल करवाने के उद्देश्य से पहुंचे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक जालौर, ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में और महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, विकास कुमार के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 27 फरवरी को गश्त के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नकल करवाने के इरादे से परीक्षा केंद्र पर आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 126 और 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है और आगे की जांच धारा 106 बीएनएसएस के तहत जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और सीओ गौतम के नेतृत्व में एक टीम ने सुबह एक होटल पर छापा मारा। वहां एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। पूछताछ में पता चला कि वह दो लड़कों और दो लड़कियों को परीक्षा केंद्र पर नकल कराने के लिए लेकर आया था। उसके पास से 1 लाख रुपये नकद, कुछ कागजात और मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें परीक्षा से जुड़ी संदिग्ध चैटिंग मिली।
पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से रीट परीक्षा-2024 में नकल की साजिश विफल हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस साजिश में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस नकल के रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।