Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
VIDEO : Interesting matches were held on the first day of the two-day 44th annual sports competition at Janta Mahavidyalaya, Dadri
{"_id":"67c198978f469b7b8104f4dc","slug":"video-interesting-matches-were-held-on-the-first-day-of-the-two-day-44th-annual-sports-competition-at-janta-mahavidyalaya-dadri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी स्थित जनता महाविद्यालय में दो दिवसीय 44वीं वार्षिक खेल स्पर्धा के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी स्थित जनता महाविद्यालय में दो दिवसीय 44वीं वार्षिक खेल स्पर्धा के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले
जनता महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय 44वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन युवाओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में अपना हुनर दिखाया। लड़को की 400 मीटर दौड़ में अंकित और लड़कियों के वर्ग में मीनू विजेता बनी।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र कादयान ने बताया कि प्रतियोगिताओं के उद्घाटन सत्र पर एसपी अर्श वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक देवदत आर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य आईसी जैन व ओमप्रकाश यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अर्श वर्मा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह नशा प्रवृत्ति से बचें और साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें।
लड़को की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकित, मनीष व कुणाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकित प्रथम , मनीष द्वितीय और मनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, अंकित द्वितीय व राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राहुल, आकाश, योगेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5000 मीटर दौड़ में राहुल बना विजेता
5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राहुल, मनदीप, साहिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में अंकित, कुणाल व मनीष ने क्रमशः पहले दिन स्थान हासिल किए। शॉटपुट प्रतियोगिता में कमल सोनी, योगेश व अगस्त्य ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अगस्तय ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के वर्ग में ये रहे परिणाम
लड़कियों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनू ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अनीता,आकांक्षा और तनु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में अन्नु ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीन्व उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग प्रतियोगिता में रेखा एवं ज्योति की जोड़ी ने प्रथम, आकांक्षा और मीनू की जोड़ी द्वितीय, तन्नु और सोनिया की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और हीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अन्नु ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वन्वय, ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनू अनीता आकांक्षा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।