Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Fatehabad Bar election continues, voting till 4:30 pm, counting will take place after that
{"_id":"67c1499c996e1263d9085791","slug":"video-fatehabad-bar-election-continues-voting-till-430-pm-counting-will-take-place-after-that","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद बार चुनाव जारी, 4:30 तक मतदान उसके बाद होगी काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद बार चुनाव जारी, 4:30 तक मतदान उसके बाद होगी काउंटिंग
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व सचिव पद का चुनाव जारी है। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ था सुबह 10:40 तक 48 मतदाता अपना वोट डाल चुके हैं प्रधान पद के लिए एडवोकेट दिनेश गेरा, एडवोकेट सुभाष जांगू व एडवोकेट शशिबाला के बीच जहां त्रिकोणा मुकाबला है वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट पुनीत भुटानी व एडवोकेट सुग्रीव गोदारा के बीच सीधा मुकाबला है। उल्लेखनीय है कि जिला बार एसोसिएशन में कुल 636 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन 636 मतदाताओं में से 84 महिला मतदाता हैं। बार चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव कमेटी ने पुलिस कप्तान को बकायदा पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था। पुलिस कप्तान आस्था मोदी द्वारा हुड्डा चौकी से पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए भेजे गए हैं। चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग व सदस्य आरएस चतरथ, कमलेश वशिष्ठ, प्रेम परमजीत कौर, राजेश गांधी व अनुज आनंद ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है जिसके लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। जिनमे 1 बूथ सीनियर सिटीजन वकीलों के लिए रखा गया है जबकि दो अन्य बूथों पर अन्य वकील मतदान कर रहे हैं। चुनाव कमेटी की ओर से इन तीनों बूथों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई मतदाता अपने मतपत्र की फोटो न ले सके और गुप्त मतदान के नियमों का पालन हो सके। मतदान सुबह 10 बजे से सांय साढे 4 बजे तक होगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक लंच टाइम होगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रधान पद के लिए पीला बैलेट पेपर व सचिव पद के लिए सफेद बैलेट पेपर रखा गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।