{"_id":"67c13bafc8fba442210c0004","slug":"the-setting-of-the-bridge-collapsed-contractor-was-injured-no-major-loss-of-damoh-news-c-1-1-noi1223-2675253-2025-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: हटा में पुल निर्माण के दौरान हादसा, 89 लाख की लागत से बन रहे ब्रिज की सेंटिंग गिरी, ठेकेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: हटा में पुल निर्माण के दौरान हादसा, 89 लाख की लागत से बन रहे ब्रिज की सेंटिंग गिरी, ठेकेदार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 10:27 AM IST
Link Copied
दमोह जिले के हटा में एक पुल की सेंटिंग गिरने ठेकेदार घायल हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नगर पालिका के पीछे बस स्टैंड से गांधी वार्ड बूढ़ा हटा जाने के लिए एसडीआरएफ योजना के तहत 89 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण किया जा रहा है। इसके चार पिलर खड़े हो चुके हैं। ऊपर सेंटिंग ढालने का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार शाम अचानक जैसे ही सेंटिंग पर मटेरियल पहुंचा तो पूरी सेंटिंग भर-भराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ठेकेदार जरूर घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि निर्माण के शुरुआती समय से ही गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन संबंधित विभाग के जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा घटित हुआ। इस पूरे घटनाक्रम में ठेकेदार प्रवेंद्र चौधरी घायल हो गए, जिन्हें सिर और नाक में चोटें आई और इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बता दें कि इस पुल के निर्माण में करीब 30 से अधिक मजदूर काम में लगे हुए थे। सभी पुल के ऊपर सेंटिंग ढालने का कार्य कर रहे थे। कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं पहने हुआ था। करीब 25 फीट ऊंचाई पर सभी मजदूर कार्य कर रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई मजदूर घायल नहीं हुआ। महत्वपूर्ण बात यह है कि घटना हो जाने के बाद भी कुछ मजदूर सेंटिंग की सरिया निकाल रहे थे और वह भी कोई सुरक्षा उपकरण नहीं पहने हुए थे।
जानकारी अनुसार यहां पर एक प्रयोगशाला बनाई गई है, जिसमें मटेरियल टेस्टिंग के लिए रखा जाना चाहिए, लेकिन प्रयोगशाला हमेशा बंद रहती है। नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर कार्य होता है और कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो जाता है, लेकिन किसी भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में उपयंत्री जाकिर रंगरेज का कहना है कि पिछले एक माह से सेंटिंग पानी में लगी थी। इसलिए पानी में पाइप गल गए होंगे शायद इसलिए सेंटिंग गिर गई। ठेकेदार पुनः सरिया अलग कर सेंटिंग लगाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।