{"_id":"67adfd4013d863510509ce1b","slug":"used-to-come-in-car-and-snatch-vehicles-mobile-phones-and-money-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2623963-2025-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: जबलपुर में धराया 'कार वाला' डकैत गिरोह, कार से आकर छीनते थे वाहन-मोबाइल और रुपये, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: जबलपुर में धराया 'कार वाला' डकैत गिरोह, कार से आकर छीनते थे वाहन-मोबाइल और रुपये, पांच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 10:22 PM IST
जबलपुर पुलिस ने पांच सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो कार में आकर दो पहिया वाहन, मोबाइल व रुपये छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह में तीन नवयुवक तथा दो नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती की तहत प्रकरण दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की। आरोपियों के पूछताछ में बताया कि नशे में होने के कारण उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि ओमती थानान्तर्गत 11 फरवरी की रात लगभग 2 बजे कल्चरल स्ट्रीट के समीप नानी की दवाई लेने आए युवक शब्बीर अहमद को कार तथा स्कूटी के आए पांच युवकों ने रोका। इसके बाद मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, दवा के पांच सौ रुपये तथा एक्टिवा गाड़ी छीनकर फरार हो गए। इसी प्रकार गढ़ा थानान्तर्गत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास कार में सवार पांच युवक ने अनुराग उपाध्याय उम्र 21 वर्ष को रोककर पता पूछा था। इसके बाद आरोपी मारपीट कर उसकी एक्सिस गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे।
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि घटना में पांच व्यक्ति शामिल होने के कारण डकैती का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीशू केसरवानी (19) निवासी कंचनपुर अधारताल, एश्वर्य नाहिर (19) निवासी द्वारका नगर घमापुर, ऋषि यादव (19) निवासी लालमाटी सहित दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की। सभी आपस में दोस्त हैं और पूछताछ में उन्होंने बताया कि नशे में होने के कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।