{"_id":"6a4bc0efb7295b7bf4064057","slug":"heavy-rain-threat-on-mumbai-pune-route-swarna-mandir-mail-stranded-at-bamnia-several-trains-diverted-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4473626-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Railway News: मुंबई-पुणे रूट पर भारी बारिश का कहर, स्वर्णमंदिर मेल बामनिया में अटकी, कई ट्रेनें डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: मुंबई-पुणे रूट पर भारी बारिश का कहर, स्वर्णमंदिर मेल बामनिया में अटकी, कई ट्रेनें डायवर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 11:06 PM IST
Link Copied
सोमवार को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी बारिश, जलभराव और मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण रेलवे का परिचालन बाधित हुआ है। भारी बारिश के चलते मुंबई और पुणे की तरफ आने-जाने वाली यात्री ट्रेने प्रभावित हुई हैं। सोमवार को अमृतसर से मुंबई की ओर जाने वाली (12904) स्वर्णमंदिर मेल एक्सप्रेस 5 बजे से लगभग तीन घंटों से अधिक समय तक झाबुआ के बामनिया स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह अन्य स्टेशनों पर भी मुंबई-पुणे की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनों को रोका गया हैं। इससे छोटे रेलवे स्टेशनो पर यात्री चाय-नास्ते के लिए परेशान होते रहे। रेलवे प्रशासन सुरक्षा के कारणों से ट्रेनों को नियंत्रित कर रहा है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुणे की ओर जाने वाली ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, जबकि मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों को धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक एक-एक करके निकाला जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, बारिश और ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द, डायवर्ट या रीशेड्यूल की गई हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभावित ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग (6 जुलाई, 2026)
मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और ट्रैक पर बोल्डर गिरने के चलते रेलवे ने प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है-
ट्रेन संख्या 22944 (इंदौर – दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस): आज इंदौर से रवाना हुई यह ट्रेन अब सूरत – जलगांव – मनमाड – पुणे के रास्ते चलेगी।
ट्रेन संख्या 12264 (हजरत निजामुद्दीन - पुणे दुरंतो एक्सप्रेस): आज निजामुद्दीन से चली यह ट्रेन अब सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – पुणे के परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरेगी।
रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें।
झाबुआ जिले के बामनिया रेलवे स्टेशन पर शाम 5 बजे से लगभग 3 घंटे तक ख़डी रही स्वर्णमंदिर मेल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।