{"_id":"6980e035bf28d8607a038093","slug":"daughter-who-went-to-get-treatment-for-stomach-ache-turns-out-to-be-pregnant-nkj-police-investigating-gang-rape-katni-news-c-1-1-noi1360-3910572-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: नाबालिग से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म! पेट दर्द हुआ तो निकली प्रेग्नेंट, जिला अस्पताल में डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नाबालिग से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म! पेट दर्द हुआ तो निकली प्रेग्नेंट, जिला अस्पताल में डिलीवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 11:18 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 नाबालिग बच्ची से तीन आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बड़ी बात ये है घटना की जानकारी तब सामने आई जब पेट दर्द की समस्या से जूझ रही बेटी का इलाज कराने परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय बेटी का इलाज करवाने शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां जांच दौरान बच्ची के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आते ही परिजनों की हवाइयां ही उड़ गईं। आनन-फानन में परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए उसकी डिलीवरी करवाने लगे हालांकि परिजन की सूचना पर तत्काल कटनी सीएसपी मौके आ पहुंचीं और मामले को संज्ञान लेते हुए एनकेजे पुलिस को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करने समेत जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस पूछताछ पर 15 वर्षीय युवती ने बताया कि वो जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी शायद उसी स्कूल के तीनों आरोपी थे। जिन्होंने मास्क पहनकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। वहीं युवती ने घटना के बारे न तो परिजनों को बताया न ही पुलिस को, इलाज करवाने निजी अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी जानकारी लगी और पुलिस को सूचना पहुंचाई गई है। हालांकि सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि प्रकरण की जानकारी पर एनकेजे पुलिस की टीम पहुंच रही है जो आगे जांच करेगी फिलहाल नाबालिग बच्ची की डिलीवरी जिला अस्पताल में करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।