Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Katni News
›
Katni District president reached collector office by bowing down said belong Dalit class officers ignore me
{"_id":"67d95867e89dc96aae093968","slug":"the-district-president-reached-the-collectors-office-stumbling-made-several-serious-allegations-against-the-ceo-katni-news-c-1-1-noi1360-2736964-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni: दंडवत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जनपद अध्यक्ष, कहा- दलित वर्ग का हूं इसलिए अधिकारी करते हैं नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: दंडवत होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जनपद अध्यक्ष, कहा- दलित वर्ग का हूं इसलिए अधिकारी करते हैं नजरअंदाज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 06:19 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बहोरीबंद सीईओ पर भ्रष्टाचार करने सहित मानसिक और शारीरिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान वो अनोखे अंदाज में कलेक्टर कार्यालय गेट से DM ऑफिस तक लुढ़कते हुए पहुंचे थे, जिसका वीडियो सामने आया है।
बहोरीबंद तहसील जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल ने जनपद सीईओ की मनमानियों के विरोध में अपने साथियों सहित कटनी कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क पर लुढ़कते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें, लुढ़कते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल दलित वर्ग से हैं और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी से हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष लालकमल बंसल सैकड़ों साथियों सहित जनपद सीईओ की मनमानियों के विरोध में प्रदर्शन करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने जनपद के सीईओ अभिषेक कुमार झा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने आरोप लगाया।
लालकमल बंसल ने बताया कि उन्हें पिछले एक साल से उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मैं अधिकारियों से लगातार पत्राचार कर शिकायत करता रहा कि जनपद में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आज मैं इतना त्रस्त हो गया, दलित आदमी इतना पीड़ित हो गया हूं कि मैं आज कलेक्ट्रेट के गेट से यहां तक लुढ़कते लुढ़कते आया और कलेक्टर साहब से ज्ञापन के लिए बात रखी कि कलेक्टर साहब आए और हमारा ज्ञापन लें। लेकिन धन्य हमारे जिले के कलेक्टर साहब जो इस इस दलित की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, मौके पर संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।