सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Arun Yadav on Kondavad incident demanded 50 lakh as relief money for the victims

Khandwa: कोंडावद पहुंचकर मृतकों के परिवार से मिले अरुण यादव, कहा- सीएम से करेंगे 50 लाख की सहायता देने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 09:26 AM IST
Arun Yadav on Kondavad incident demanded 50 lakh as relief money for the victims
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम कोंडावद में मंगलवार को घटित अप्रत्याशित घटना के बाद शनिवार शाम कांग्रेस नेताओं का एक दल गांव पहुंचा। इस दल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के साथ बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे। सभी ने आठों मृतकों के निवास पर पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर पीड़ितों के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये की राहत राशि का पैकेज दिए जाने की मांग करने की बात कही। दरअसल, अरुण यादव के इस दौरे को लेकर शहरभर में चर्चा का माहौल रहा। आम लोग उन्हें दबी जुबान में "उठावने वाले मंत्री" कहते नजर आए। उनका कहना था कि अब अरुण यादव खंडवा तब ही आते हैं जब किसी के यहां मृत्यु उपरांत शोक प्रकट करने जाना होता है। वहीं, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन्हें अब जाकर पीड़ितों से मिलने का समय मिला है, जबकि घटना को चार दिन से अधिक समय बीत चुका है और अब ये केवल दिखावा करते हुए राहत राशि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।

गरीब काश्तकार हैं पीड़ितों के परिजन
ग्रामीणों से मिलने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान अरुण यादव ने कहा कि कोंडावद गांव में गणगौर पर्व के चलते कुएं की सफाई के लिए कुछ नौजवान हर साल की तरह कुएं में उतरे थे। इस दौरान एक-एक कर आठ लोगों की आकस्मिक और दुखद मृत्यु हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह हादसा मीथेन गैस के रिसाव से दम घुटने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी पूर्ण संवेदनाएं मृतक परिवारों के साथ हैं। हम सभी परिवारों से मिले हैं, एक मृतक की छह बेटियां हैं और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य ही चल बसा है। प्रशासन ने कलेक्टर के माध्यम से 4 लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की है, लेकिन यह सहायता कम है। सभी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, जिनके पास तीन एकड़ तक ही जमीन है।

मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे 50 लाख के राहत पैकेज की मांग
अरुण यादव ने कहा कि वे स्वयं सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की विशेष राहत राशि दिए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्तर पर घोषित की गई राशि नाकाफी है। यह कोई छोटी घटना नहीं है, यह एक बड़ी और गंभीर घटना है। कुछ परिवारों में तो काका-भतीजा दोनों ही चल बसे हैं, जबकि कुछ में केवल महिलाएं ही बची हैं। ऐसे में निश्चित रूप से पीड़ित परिवारों को विशेष राहत पैकेज की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : झांसी में लगेगा डेयरी प्रोसेसिंग और बायोगैस प्लांट

06 Apr 2025

VIDEO : गिरधरपुर में माता चौरा का भव्य शृंगार

06 Apr 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर निकाली गईं जवारा यात्राएं, नंगे पैर सांग लेकर निकले मां अंबे के भक्त

06 Apr 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्र की अष्टमी को सभी देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महागौरी की आराधना कर मांगी समृद्धि

05 Apr 2025

VIDEO : नवीन गंगापुल पर लगा दो घंटे जाम, फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया जाम

05 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : हाईवे के किनारे झाड़ियों में लगी आग, चपेट में आकर कई पेड़ झुलस गए

05 Apr 2025

VIDEO : राम नवमी पर राम मंदिर की हुई आकर्षक सजावट, कल दोपहर में होगा सूर्य तिलक

05 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : रामनवमी की तैयारियों के बीच पुलिस करीब 80 लाउड स्पीकर उठा ले गई, लोगों ने किया हंगामा

05 Apr 2025

VIDEO : बांदा में ग्रामीणों के खेत से निकाली बालू, जिलाधिकारी से की शिकायत

05 Apr 2025

VIDEO : बांदा में क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

05 Apr 2025

VIDEO : 38 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराया

05 Apr 2025

VIDEO : सीतापुर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, गोवंश के टकराने से हुआ हादसा

05 Apr 2025

VIDEO : अखिलेश यादव का पुतला जलाने वालों को फूंक दिया जाएगा

05 Apr 2025

Umaria News: निजी स्कूलों की फीस वसूली को लेकर मुखर हुए अभिभावक, आमरण अनशन की दी चेतावनी

05 Apr 2025

VIDEO : कानपुर में घर के अंदर चारपाई पर मिला युवक शव, पास में पड़ी मिली शराब की बोतल

05 Apr 2025

VIDEO : चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर 400 मातृ शक्तियों को किया सम्मानित

05 Apr 2025

VIDEO : आगरा के राहुल नगर क्षेत्र में 1.50 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, मेयर ने किया लोकार्पण

05 Apr 2025

VIDEO : गंगा किनारे कथक नृत्य ने मोहा जन मन, कलाकारों की हुई सराहना

05 Apr 2025

VIDEO : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ झूलेलाल महोत्सव

05 Apr 2025

Jodhpur News: पेट्रोल टैंकर की ट्रक से टक्कर में ड्राइवर की मौत, केबिन में फंसा शव, सड़क पर बहा तेल

05 Apr 2025

VIDEO : जौनपुर में वैकल्पिक अभिलेखागार का उद्घाटन

05 Apr 2025

संविदाकर्मी को नौकरी से हटाने पर अफसर को फटकारः मंत्री बोले- महिला कर्मचारी को वापस लगाओ, वरना राजस्थान में...

05 Apr 2025

काश्तकारों का आरोप: तारंगा हिल-अंबाजी-आबूरोड रेल लाइन प्रोजेक्ट में अधिग्रहित जमीनों का नहीं मिला पूरा मुआवजा

05 Apr 2025

VIDEO : जौनपुर के तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

05 Apr 2025

VIDEO : चित्रकूट में आग ने तबाह किए 55 घर, पूरे गांव में अफरा-तफरी

05 Apr 2025

VIDEO : बोले सांसद रावण- सड़क से सदन तक होगा संघर्ष

05 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक कल, देश भर से अयोध्या पहुंचे लोग, अमर उजाला से की बातचीत

05 Apr 2025

CM Yogi On Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल के पास होने पर सीएम योगी का बड़ा बयान

05 Apr 2025

Rajasthan: टोंक के समरावता गांव में थप्पड़ कांड मामले में आयोग की रिपोर्ट आई सामने, जानिए क्या है खास

05 Apr 2025

VIDEO : बरेली में पुरानी इमारत गिरी, मची अफरातफरी

05 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed