{"_id":"67f1753c63c76b60390b3ffa","slug":"video-two-hours-of-jam-on-naveen-ganga-bridge-ambulance-stuck-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नवीन गंगापुल पर लगा दो घंटे जाम, फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नवीन गंगापुल पर लगा दो घंटे जाम, फंसी एंबुलेंस, पुलिस ने खुलवाया जाम
नवीन गंगापुल पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। लगभग रोजाना लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे पुल पर लगा रहा। गर्मी व चटक धूप में जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों व छात्रों को हुई। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी गई। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकलवाकर जाम खुलवाया।
नवीन गंगापुल मोड़ पर रास्ता संकरा होने से सुबह 10 बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की कतार पोनी रोड तिराहे तक लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने संकरे मार्ग में फंसे वाहनों को निकलवाते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान उन्नाव से कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस को निकलवाया। दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।